सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Balotara: Trailer overturned near Padru village on Bharatmala Expressway, driver-helper saved life by jumping

Balotara: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर तोड़कर पलटा ट्रेलर, स्टेयरिंग फेल होते ही ड्राइवर-खलासी ने किया ऐसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Mon, 04 Aug 2025 08:21 PM IST
Balotara: Trailer overturned near Padru village on Bharatmala Expressway, driver-helper saved life by jumping
बालोतरा जिले के समीपवर्ती पादरू गांव के पास भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा उस समय टल गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर तकनीकी खराबी के चलते अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार ड्राइवर और खलासी ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली।
 
जानकारी के अनुसार, यह भारी वाहन जोधपुर से गुजरात की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रेलर पादरू गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर पहुंचा, उसका स्टेयरिंग सिस्टम अचानक फेल हो गया, जिससे चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। तेज गति में दौड़ रहा ट्रेलर डिवाइडर को तोड़ते हुए एक्सप्रेस-वे से नीचे उतर गया और पलट गया। घटना के समय वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। लेकिन चालक और खलासी ने तत्परता दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगाई, जिससे वे गंभीर हादसे का शिकार होने से बच गए।

यह भी पढ़ें- Rajsamand News: नाथद्वारा जिला अस्पताल से 3 दिन के नवजात की चोरी, नर्स की वेशभूषा में आई युवती CCTV में कैद
 
घटनास्थल पर तेज धमाका, धूल का गुबार और राहगीरों की भीड़
हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर तेज धमाके की आवाज और उड़ती धूल ने राहगीरों का ध्यान तुरंत अपनी ओर खींचा। चंद मिनटों में ही सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और भारतमाला एक्सप्रेस-वे के प्रबंधन से जुड़ी टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने तुरंत यातायात को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटाने का काम शुरू किया, ताकि सड़क पर जाम की स्थिति न बने।
 
डिवाइडर पूरी तरह क्षतिग्रस्त, कोई जनहानि नहीं
हादसे में एक्सप्रेस-वे पर बना डिवाइडर पूरी तरह से टूट गया और सड़क का एक हिस्सा कुछ समय के लिए बाधित हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ड्राइवर और खलासी दोनों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- Jaisalmer News: बालोतरा, बाड़मेर और जैसलमेर में मिला दुर्लभ खनिजों का खजाना; संसद में सरकार ने की पुष्टि
 
स्थानीय लोग जता रहे चिंता
स्थानीय निवासियों का कहना है कि भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों की अत्यधिक रफ्तार, नियमित मेंटेनेंस की कमी और तकनीकी खराबियों के कारण हादसों की संख्या बढ़ रही है। उनका यह भी कहना है कि कई बार वाहन चालक लापरवाही और नींद की स्थिति में भी गाड़ी चलाते हैं, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में रोड पर बनी मस्जिद को प्रशासन ने किया धराशायी

04 Aug 2025

फतेहाबाद: किसानों को साथ लेकर लघु सचिवालय पहुंची इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

04 Aug 2025

VIDEO: Ayodhya: अयोध्या में 32 घंटे से हो रही भारी बारिश, सरकारी दफ्तर और कालोनियां लबालब

04 Aug 2025

Haldwani: भारी बारिश के बीच दीवार गिरने से बिजलीघर में भरा पानी, खराब हुए उपकरण

04 Aug 2025

सरसौल में आप पार्टी के राज्यसभा सांसद ने बच्चों के साथ लगाई शिक्षा की चौपाल

04 Aug 2025
विज्ञापन

Meerut: सिवालखास में मिले तीन बच्चों के शव

04 Aug 2025

हिसार: नगर निगम ने नई सब्जी मंडी में पकड़े बेसहारा पशु

04 Aug 2025
विज्ञापन

गुरु नानक मोदीखाना स्टोर में लगी आग, 45 लाख का नुकसान

Meerut: हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन

04 Aug 2025

सहारनपुर: जनमंच में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी

04 Aug 2025

Meerut: एक कांवड़ देश के नाम

04 Aug 2025

Meerut: मिनी ट्रक खराब होने से लगा जाम

04 Aug 2025

Meerut: तिरंगा बाइक रैली के लिए किया विमर्श

04 Aug 2025

Meerut: पुलिस लाइन में चला सफाई अभियान

04 Aug 2025

Video: हजरत सैयद अमीर अबुल उला का उर्स, दूर-दूर से पहुंच रहे जायरीन

04 Aug 2025

Meerut: सीएम योगी के आगमन से पहले सपा नेता सम्राट मालिक को पुलिस ने किया नज़रबंद

04 Aug 2025

Meerut: विवि में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बैठक

04 Aug 2025

Video: मथुरा में बारिश, ड्रेन के पानी से हुए बाढ़ जैसे हालात

04 Aug 2025

UPPSC स्टाफ नर्स भर्ती-2023 के नियुक्ति पत्र करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

04 Aug 2025

मोगा में बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा का प्रदर्शन

भारी बारिश से भानियावाला में राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ जलमग्न

04 Aug 2025

डीआरएम ने रोजा और शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, निर्माणा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

04 Aug 2025

कन्नौज में पति ने दांतों से नाक काट कर पत्नी को किया लहूलुहान

04 Aug 2025

अलीगढ़ की निशात बाग कॉलोनी में जलभराव और खराब नालियों की समस्या से परेशान हैं लोग, यह हैं हालात

04 Aug 2025

किसानों के लिए संजीवनी साबित हुई बारिश

04 Aug 2025

बड़ा हादसा होने से टला, स्कूल परिसर में टूटकर गिरा हाईटेंशन तार

04 Aug 2025

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्णा जन्मोत्सव की झांकी में झूमे श्रद्धालु

04 Aug 2025

Video: मिर्च की फसल हुई जलमग्न, किसानों की बढ़ी चिंता

04 Aug 2025

काशी में बाढ़ का असर... सामनेघाट पुल पर लगा भीषण ट्रैफिक जाम; VIDEO

04 Aug 2025

बीएचयू ट्रॉमा सेंटर तक पहुंचा बाढ़ का पानी, VIDEO

04 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed