{"_id":"689079afaa2b59c1e10e5ce6","slug":"video-water-filled-in-the-power-house-due-to-wall-collapse-amid-heavy-rain-in-ranibhag-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haldwani: भारी बारिश के बीच दीवार गिरने से बिजलीघर में भरा पानी, खराब हुए उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: भारी बारिश के बीच दीवार गिरने से बिजलीघर में भरा पानी, खराब हुए उपकरण
रानीबाग में भारी बारिश के बीच एचएमटी फैक्टरी की दीवार ढहने से बिजलीघर में पानी भर गया। इससे विद्युतापूर्ति भी ठप हो गई। यूपीसीएल ने बिजलीघर से जुड़े इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर आपूर्ति बहाल कर दी है। रानीबाग बिजलीघर में रविवार शाम करीब पांच बजे एचएमटी फैक्टरी की दीवार गिर गई। इससे बिजलीघर का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और विद्युतापूर्ति ठप हो गई। देखते ही देखते बिजलीघर जलमग्न हो गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक बिजली ठप रही। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि रानीबाग बिजलीघर के करीब 3500 उपभोक्ताओं की बिजली गौलापार व जीआईएस सब स्टेशन काठगोदाम से जोड़ दी गई है। बिजलीघर में उपकरणों को नुकसान हुआ है। सोमवार को नुकसान का आकलन किया जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।