{"_id":"689078541abc46372e0a7386","slug":"video-aap-partys-rajya-sabha-mp-held-an-education-meeting-with-children-in-sarsaul-2025-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरसौल में आप पार्टी के राज्यसभा सांसद ने बच्चों के साथ लगाई शिक्षा की चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसौल में आप पार्टी के राज्यसभा सांसद ने बच्चों के साथ लगाई शिक्षा की चौपाल
सरसौल ब्लॉक के लक्ष्मणपुर गांव के प्राइमरी स्कूल को तुसौरा प्राइमरी में विलय कर दिया गया है। जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह द्वारा शिक्षा की चौपाल लगाकर सरकार द्वारा विलय किए जा रहे विद्यालयों के संबंध में आक्रोश जताया।
ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों के साथ स्कूल बचाने जैसे नारे लगाते हुए रैली निकाली। कार्यक्रम स्थल से लगभग पांच सौ मीटर दूर प्राइमरी विद्यालय गेट के पास पहुंच जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि शिक्षा की चौपाल का मकसद है कि पिछले काफी समय से हम लोग स्कूल बचाओ अभियान चला रहे हैं। सरकार से हम मांग कर रहे थे कि प्रदेश में एक भी सरकारी स्कूल बंद नहीं होना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।