{"_id":"67d462bb277584f30f0e05ff","slug":"police-foiled-the-attempt-to-spoil-the-atmosphere-in-jhunjhunu-wrong-comments-were-made-about-the-muslim-community-in-the-procession-jhunjhunu-news-c-1-1-noi1347-2726095-2025-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu News: माहौल खराब करने की कोशिश को पुलिस ने किया नाकाम, गेर जुलूस में की गई थी गलत टिप्पणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu News: माहौल खराब करने की कोशिश को पुलिस ने किया नाकाम, गेर जुलूस में की गई थी गलत टिप्पणी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: झुंझुनू ब्यूरो Updated Fri, 14 Mar 2025 10:50 PM IST
राजस्थान के झुंझुनूं जिले में होली और जुमे की नमाज को लेकर आपसी भाईचारा कायम रहा। पूरे झुंझुनूं से अलग-अलग तस्वीर सामने आईं। जहां हिन्दुओं ने बढ़-चढ़कर नमाज में जा रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों का स्वागत किया। वहीं, मुस्लिम समाज ने सभी को हाथ जोड़कर होली की शुभकामनाएं दी।
नवलगढ़ क्षेत्र से गेर जुलूस निकाला गया, जिसमें पुलिस ने बड़ी तादात में जाब्ता लगाया हुआ था।पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किया गया। शांतिपूर्ण तरीके से निकले गेर जुलूस पर दो युवकों ने जुलूस के अंदर मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद पुलिस हरकत में आई और माहौल खराब करने वाले दोनों युवकों की तलाश कर हिरासत लिया। दोनों युवकों ने वीडियो जारी कर मुस्लिम समुदाय से माफी मांगी।
यवकों ने कहा, हमने मुस्लिम समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके लिए हम बेहद शर्मिंदा हैं। हम हमेशा मुस्लिम समाज के साथ रहे। लेकिन हमने आज जो गलत टिप्पणी की है, उसके लिए हम शर्मिंदा हैं और उसके लिए पूरे समाज से हम माफी मांगते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।