सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Panic due to massive fire in a dozen huts, workers were not present on spot

Kota News: एक दर्जन टापरियों में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, भीषण लपटों के बावजूद बच गए सभी मजदूर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 07:15 PM IST
Kota News: Panic due to massive fire in a dozen huts, workers were not present on spot
राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है, जिससे आगजनी की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। कोटा में बुधवार को ट्रांसपोर्ट नगर में टापरियों में भीषण आग लग गई। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाने का कार्य शुरू किया। वहीं, आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। हर कोई अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करता रहा। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान राहत की बात रही कि टापरियों में कोई मजदूर मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: भाजपा मुख्यालय में CM भजनलाल के लिए बोले कार्यकर्ता- हम आतंकवादी नहीं हैं, क्या है हंगामे की वजह?
 
निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया कि देश की धरती कार्यालय के पास की जमीन पर मजदूरों ने 25-30 झोपड़ियां बना रखी हैं। दोपहर झोपड़ियों में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पहले दो दमकलों को मौके पर भेजा गया। लेकिन आग की लपटें ज्यादा होने के बाद दो और दमकलों को मौके पर भेजा। आग की चपेट में आने से 10-12 झोपड़ियां जल चुकी थीं। दमकलकर्मियों ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आधे घंटे में आग पर काबू पाया। दोपहर का वक्त होने के कारण टापरियों में लेबर नहीं थी। वहीं, आग लगने का कारण फिलहाल स्पार्किंग सामने आया है।
 
कोटा शहर में पिछले कुछ दिनों में वाहनों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आई हैं। इस भीषण गर्मी में आग लगने के कई कारण बताए जा रहे हैं। कुछ दिनों में पहले कलेक्ट्रेट चौराहे के पास स्टेशन से सिटी की तरफ जा रही सिटी बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई थी, जिसमें बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई थी। हादसे के दौरान बस में यात्री सवार थे, लेकिन समय रहते बस से बाहर निकलने से बड़ा हादसा टल गया था। वहीं, दूसरे दिन भी अनंतपुरा से एरोड्राम की तरफ जा रही सिटी बस में भी शॉर्ट सर्किट हो गया था। लेकिन समय रहते पानी डालने से बस को आग लगने से बचाया गया। इसके बाद भी शहर में कई जगहों पर कारों में लगने की भी घटनाएं सामने आई हैं।

यह भी पढ़ें- Nagaur: डांगा के पत्र वायरल पर जंग जारी, मिर्धा बोलीं- मंत्रीजी भड़के तो जाहिर सी बात चोर की दाढ़ी में तिनका

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

16 Apr 2025

चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

16 Apr 2025

वृंदावन के कथक गुरु से छात्राओं ने सीखी नृत्य की बारीकियां

16 Apr 2025

मेरठ में विकास भवन में हुई किसानों की बैठक, हाथों में तख्ती लेकर पहुंचे किसान

16 Apr 2025

जालंधर में मार्किट कमेटी के चेयरमैन के ऑफिस में ठेकेदार से भिड़े आढ़ती

16 Apr 2025
विज्ञापन

लुधियाना में पवेलियन माॅल में दमकल विभाग की माॅक डि्रल

16 Apr 2025

अस्पताल के बाहर बेरोजगार कर्मचारियों ने दिया धरना

16 Apr 2025
विज्ञापन

बरेली पुलिस ने आतंकी इनामुल हक और मांस तस्करों की खोली हिस्ट्रीशीट, एसएसपी ने दिए ये निर्देश

16 Apr 2025

शामली कलक्ट्रेट में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ.हिमानी अग्रवाल ने सुनी महिलाओं की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

16 Apr 2025

गोरक्षा दल भिवानी ने दिखाई मानवता, चार साल पुराने जख्म में पड़े कीड़ों का कराया उपचार

16 Apr 2025

फतेहाबाद के जाखल थाने में घुसा 5 फीट लंबा कोबरा सांप, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी

16 Apr 2025

Bhiwani Murder Case: रवीना ने बनाया था हत्या का पूरा प्लान,पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं बता सका वजह

16 Apr 2025

शौच करने जा रहे वृद्ध पर धारदार हथियार से हमला

16 Apr 2025

अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलटा दुग्ध सप्लाई वाहन

16 Apr 2025

फिरोजपुर में ट्रैक्टर स्टार्ट करते समय लगी पकी गेहूं में आग

16 Apr 2025

Dausa News: 'हम हिंदू हैं, हमारे मन में मंदिर...घर और गांव में मंदिर है'; विधायक डीसी बैरवा के बयान से हलचल

16 Apr 2025

पार्षद मामले में पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं- पूर्व उपसभापति

16 Apr 2025

अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन का काशी में पहला दिन, भीड़ हुई बेकाबू

16 Apr 2025

रिज पर गाने की शूटिंग, रुम्मन शाहरुख ने फिल्माए दृश्य

16 Apr 2025

किताबों और फीस को लेकर अभिभावकों का हंगामा, डीआईओएस कार्यालय पर किया प्रदर्शन

16 Apr 2025

औरैया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक से दिल्ली जा रहे युवक की मौत

16 Apr 2025

फतेहाबाद के गांव काजलहेड़ी में चोरी की वारदातें बढ़ी; नाराज ग्रामीण पहुंचे लघु सचिवालय, एसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग

16 Apr 2025

गाजीपुर में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

16 Apr 2025

धन वर्षा गिरोह एक और सदस्य पकड़ा, मोबाइल पर मिली महिलाओं की वीडियो, अब तक 16 गिरफ्तार

16 Apr 2025

यमुनानगर में मामा को छोड़ने पिता के साथ जा रहा था तीन साल का मासूम, तेज रफ्तार डंपर के कुचलने से मौत

16 Apr 2025

चंडीगढ़ में एसएसपी ने पुलिस फोर्स के साथ निकला फ्लैग मार्च

16 Apr 2025

एटा में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का हाल...इमरजेंसी में न मिलते हैं कर्मचारी और न ही स्ट्रेचर

16 Apr 2025

डीसी ऑफिस मंडी को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाया गया भवन

16 Apr 2025

Rajasthan: एमपी में जैन साधुओं पर हमले से नाराज समाज, जोधपुर में निकाला मौन जुलूस; कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

16 Apr 2025

शाहजहांपुर में महिला की हत्या, नशे में धुत ससुर ने कुल्हाड़ी से काट डाला

16 Apr 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed