सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Last farewell with tearful eyes given to BSF jawan Manoj Yadav

Rajasthan News : बीएसएफ जवान मनोज यादव को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, गांव में छाया मातम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Thu, 09 Oct 2025 09:32 PM IST
Last farewell with tearful eyes given to BSF jawan Manoj Yadav
सीमा सुरक्षा बल में करीब 14 वर्षों तक देश सेवा करने वाले कोटपूतली-बहरोड़ निवासी जवान मनोज कुमार यादव पुत्र रामकुवार यादव का गुरुवार को उनके पैतृक गांव चुरी में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जवान को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई। भारत माता की जय और वीर जवान अमर रहे के नारों के बीच पूरा गांव भावुक हो गया।

मनोज कुमार यादव वर्ष 2011 में जोधपुर से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 182वीं बटालियन में भर्ती हुए थे। वे मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के थे और अपने साथियों तथा गांववासियों में लोकप्रिय थे। बीते दिनों अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस दुखद खबर से गांव और आसपास के क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त हो गया।

मनोज के परिवार में पिता रामकुवार यादव, माता गृहिणी, बड़ा भाई कृष्ण यादव, और दो बेटे — उज्ज्वल (11 वर्ष) और चंद्रकांत (4 वर्ष) हैं। बड़े भाई कृष्ण अब परिवार की जिम्मेदारी संभालेंगे। ग्रामीणों के अनुसार, मनोज अपने गांव के हर सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और हमेशा युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करते थे।

गुरुवार को चुरी गांव में सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। अंतिम यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने “भारत माता की जय” के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। जवान मनोज को उनके बड़े बेटे और भाई ने नम आंखों से मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरे गांव की आंखें छलक गईं और वातावरण गमगीन हो गया।

ये भी पढ़ें- अंता उपचुनाव : दांव पर लगी भाजपा और कांग्रेस की साख, क्या कायम रहेगा वसुंधरा का खुद के गढ़ में वचर्स्व ?

अंतिम संस्कार में स्थानीय विधायक हंसराज पटेल, एसडीएम ब्रजेश चौधरी, कांग्रेस नेत्री मंजू रावत, एएसपी वैभव शर्मा, थानाप्रभारी बाबूलाल मीणा सरुण्ड, ग्राम सरपंच अर्जुनलाल वर्मा, रामनिवास यादव, तारा पुतली, विक्रम छावड़ी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने पुष्प अर्पित कर देश सेवा में मनोज यादव के योगदान को नमन किया।

ग्रामीणों ने कहा कि मनोज जैसे सच्चे देशभक्त और कर्मनिष्ठ व्यक्ति की कमी हमेशा महसूस होगी। उनके जीवन की सादगी, सेवा और समर्पण की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सहकारी बैंक का कर्जदार है मौलाना तौकीर रजा, साल 1990 में लिया था कर्ज, अब ब्याज समेत होगी वसूली

09 Oct 2025

लखीमपुर खीरी में पुल पर दुपट्टा और चप्पलें छोड़ शारदा नहर में कूदी दो किशोरियां, तलाश में जुटे गोताखोर

09 Oct 2025

Shahjahanpur News: जनपदीय खेलकूद में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दम, विजेताओं को मिले पदक

09 Oct 2025

Una: उपमुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने क्षेत्रीय अस्पताल में लंगर में किया सहयोग

09 Oct 2025

ऊना: 31 अक्तूबर को होगा यूनिटी मार्च का आयोजन

09 Oct 2025
विज्ञापन

Una: भरवाईं-ज्वाला जी मार्ग पर बस और स्कूटी की टक्कर में युवक घायल

09 Oct 2025

फतेहाबाद में धान की गीली बोरियों का उठान जारी, किसानों की फसलों की नहीं खरीद

09 Oct 2025
विज्ञापन

Video: करवाचौथ के लिए खरीदारी करने ऊना के बाजारों में भीड़

09 Oct 2025

रोहतक में नवीन जयहिंद बोले- वाई पूरण कुमार सुसाइड में सीटिंग जज से होनी चाहिए जांच

09 Oct 2025

VIDEO : मिशन शक्ति के तहत चौपाल लगाकर दी जानकारी, महिला सुरक्षा को लेकर दी जानकारी

09 Oct 2025

सुजानपुर में कांग्रेस के वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान का आगाज

पटाखा कारोबारियों से पकड़ी तीन करोड़ की जीएसटी चोरी, 50 लाख करवाए जमा

09 Oct 2025

फतेहाबाद के टोहाना में भारत विकास परिषद ने किया सामूहिक मेंहदी कार्यक्रम का आयोजन

09 Oct 2025

पूर्व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का दावा, इस वर्ष दिसंबर में नहीं होंगे पंचायत चुनाव,

09 Oct 2025

अलीगढ़ के जवां अंतर्गत मदनपुर छबीला में तेज बारिश से धान की कटी फसल हुई जलमग्न, किसान परेशान

09 Oct 2025

संवाद और सशक्त नारी सम्मान समारोह में महिलाओं को किया सम्मानित

09 Oct 2025

कानपुर: डॉ. धनंजय चौधरी की अपील, मानसिक दिक्कत हो तो विशेषज्ञ को दिखाएं…झाड़फूंक से बचें

09 Oct 2025

VIDEO: रुपईडीहा में आयकर विभाग ने दो प्रतिष्ठानों को खंगाला, व्यापारियों ने उठाई करेंसी विनिमय काउंटर की मांग

09 Oct 2025

Kangra: ज्वालामुखी में करवाचौथ की रौनक, बाजारों में भीड़

09 Oct 2025

VIDEO : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय पर लोगों का प्रदर्शन

09 Oct 2025

UP Politics: 'गुफ्तगू के बारे में बताएंगे तो नुकसान होगा' Akhilesh-Azam ki 120 मिनट की मुलाकात!

09 Oct 2025

सुनील शर्मा बिट्टू बोले- युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाना, मुख्यमंत्री की बड़ी पहल

मोगा में करवाचौथ के पर्व को लेकर सजे बाजार, मेहंदी लगवाने उमड़ीं महिलाएं

कानपुर: टैबलेट वितरण पर जिलाधिकारी की छात्रों को सलाह, सिर्फ स्क्रीन घिसने से खत्म हो जाएगी लिखने की क्षमता

09 Oct 2025

VIDEO : डॉ अंबेडकर सामाजिक एकता मंच की ओर से कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम

09 Oct 2025

मिशन शक्ति: शाहजहांपुर के स्कूलों में हुए कार्यक्रम, छात्राओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

09 Oct 2025

VIDEO : 'ला मार्टिनियर' के क्रिकेट मैदान में आयोजित 23 अविनाश चंद्र चतुर्वेदी मेमोरियल स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता

09 Oct 2025

अमृतसर में भगवान वाल्मीकि सेवा सोसायटी के मुखी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

09 Oct 2025

गाजियाबाद में पुलिस ने अवैध आतिशबाजी पटाखों के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

09 Oct 2025

दस्तक अभियान में मरीजों की स्क्रीनिंग की जाए, बनाएं आईडी: डिप्टी सीएमओ

09 Oct 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed