सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Leopard Spotted in Datal Village of Nangal Chaudhary, Residents Urge Immediate Rescue Action

Kotputli-Behror News: रिहायशी इलाके में पहुंचा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत; प्रशासन से तत्काल रेस्क्यू की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 04:15 PM IST
Leopard Spotted in Datal Village of Nangal Chaudhary, Residents Urge Immediate Rescue Action
कोटपूतली और नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के पास हरियाणा राज्य के ग्राम पंचायत दताल में शनिवार शाम करीब 8 बजे तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ गांव की आबादी के पास नजर आया, जिसके बाद लोगों ने शोर मचाकर एक-दूसरे को सतर्क किया। सूचना मिलते ही आसपास के घरों के लोग बाहर निकल आए और भय का माहौल बन गया।

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए की मौजूदगी से बच्चों, बुजुर्गों और पशुधन को खतरा बना हुआ है। कई परिवारों ने एहतियात के तौर पर बच्चों को घरों के अंदर ही रोक लिया है। खेतों की ओर जाने वाले किसानों ने भी रात के समय बाहर निकलने से परहेज शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि बिना किसी जान-माल की हानि के तुरंत वन विभाग की टीम भेजकर तेंदुए को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी जंगली जानवरों की आवाजाही की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन आबादी के इतने नजदीक तेंदुए का दिखना गंभीर चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गश्त बढ़ाने और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

पढ़ें- Sirohi News: माधव यूनिवर्सिटी के पास पर ट्रक और कार की भिड़ंत; एक की शख्स की मौत, एक गंभीर घायल

सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में भीड़ इकट्ठा करने या जानवर को घेरने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें, बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

ग्रामीणों को फिलहाल प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार है। सभी की मांग है कि जल्द से जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गांव में शांति और सुरक्षा का माहौल बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Una: ज्वाल की ऐतिहासिक बावड़ी में चला स्वच्छता अभियान

22 Feb 2026

Sirmour: नाहन शिमला रोड स्थित पार्किंग के समीप बावड़ी को संवारा, जल संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश

22 Feb 2026

Bihar News: काम से लौटे मजदूर की कुएं में डूबकर मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

22 Feb 2026

हिसार: श्याम मंदिर में फाल्गुन मेले का होगा आयोजन

22 Feb 2026

फतेहाबाद: पंजाब से खाटूश्याम जा रही बस टोहाना में हादसे का शिकार, सभी यात्री सुरक्षित

22 Feb 2026
विज्ञापन

कानपुर: डीबीएस रोजगार मेले में हिताची कंपनी ने युवाओं को समझाया जिम्मेदारी का पाठ

22 Feb 2026

डीबीएस रोजगार मेला: होटल लैंडमार्क के प्रतिनिधियों ने सिखाया ग्रूमिंग का पाठ; बोले- पहला इंप्रेशन है जरूरी

22 Feb 2026
विज्ञापन

Watch Video: हंसराज रघुवंशी के भजनों पर जमकर झूमे दर्शक, अंतिम संध्या का शिव भजनों से हुआ समापन

22 Feb 2026

Hamirpur: पक्काभरो के पास कंटेनर में भड़की आग, सेना के जवान का सामान व कार जलकर राख

Ujjain: फाल्गुन पंचमी पर महाकाल दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, भांग और भस्म से सजे बाबा महाकाल; गूंजा जयघोष

22 Feb 2026

अयोध्या: रन फॉर राम संवाद का हुआ आयोजन, 22 फरवरी को होगी मैराथन

22 Feb 2026

Rudraprayag: जन-जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस ने सारी में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को दी कई विषयों की जानकारी

22 Feb 2026

Karnaprayag: उप जिला अस्पताल में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, 15 से अधिक लोगों ने किया महादान

22 Feb 2026

लखनऊ: देर रात मुठभेड़ में लूट के आरोपी के पैर में लगी गोली, दूसरा भी गिरफ्तार

22 Feb 2026

अमर उजाला ग्रीनाथॉन का ग्रेटर नोएडा में आयोजन, विधायक ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

22 Feb 2026

जालंधर में अनोखी सज़ा: चोर को पहनाई फूलमाला, बाजार में घुमाकर किया बेनकाब

22 Feb 2026

संस्था ने करवाया बुजुर्ग महिला की आंख का नि: शुल्क ऑपरेशन

पटियाला के ऐतिहासिक शीश महल में क्राफ्ट मेले का आगाज

22 Feb 2026

गांव बचाओ-जान बचाओ का बिगुल: खैहरा बेट में रेत माफिया के खिलाफ जनसैलाब, सरकार को चेतावनी

22 Feb 2026

हॉस्टल के बाहर छात्र पर चार राउंड फायरिंग, काटी गई बिजली, कई थानों का फोर्स मौके पर मौजूद

22 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में इंडिशन ओशन बैंड की प्रस्तुति पर झूमे श्रोता

22 Feb 2026

वार्षिकोत्सव अभ्युदय का आयोजन, बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

21 Feb 2026

कानपुर: गौरव खन्ना बोले- बिगबॉस से सीखा धैर्य

21 Feb 2026

कवि धीरपाल सिंह बोले- भेदभाव के भेंट चढ़ गया सैनिक का सम्मान

21 Feb 2026

मढ़ा गांव में दो पक्षों के बीच चले लाठी डंडे, पांच लोग घायल

21 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव के तहत सीकरी में हुई कव्वाली, चांद निजामी बंधुओं ने दी प्रस्तुति

21 Feb 2026

VIDEO: ताज महोत्सव में हुई कव्वाली, चांद निजामी बंधुओं ने बांधा समां

21 Feb 2026

VIDEO: सीकरी में सजा सूफियाना दरबार, कव्वाली में चांद निजामी बंधुओं ने खूब बंटोरी तालियां

21 Feb 2026

महिला की कूकर-तवे से बेरहमी से हत्या, पड़ोसी युवक गिरफ्तार

21 Feb 2026

झांसी में एमपी पुलिस पर टक्कर मारकर कार पलटाने और फायरिंग करने का आरोप, पीड़ित बोला- वीडियो बनाया तो मोबाइल छीनकर भागे

21 Feb 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed