सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Churi village deprived of water for a month, women protest against Panchayat and Water Supply Department

Kotputli-Behror: एक माह से बूंद-बूंद को तरसा गांव, नाराज महिलाओं का पंचायत और जलदाय विभाग के खिलाफ हल्ला बोल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़ Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 08:31 PM IST
Churi village deprived of water for a month, women protest against Panchayat and Water Supply Department
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के ग्राम चुरी में भीषण जल संकट ने ग्रामीणों का जीना मुश्किल कर दिया है। पिछले एक माह से गांव में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे आक्रोशित महिलाओं सहित ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पानी के अभाव में रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी चुनौती बन गया है और हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं।

बैठक में ग्रामीण मनोज मान्डैया ने बताया कि गांव में कुल चार बोरवेल हैं, लेकिन सभी पिछले एक माह से खराब पड़े हैं। पंचायत भवन के पास स्थित बोरवेल भी बंद पड़ा है, बावजूद इसके सरपंच और सचिव द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने बताया कि गांव में बनाई गई पानी की टंकी आज तक चालू नहीं हो सकी। ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के कारण टंकी में लगातार लीकेज हो रहा है, जिससे वह अनुपयोगी बनी हुई है।

पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को मजबूरी में निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। अधिकतर ग्रामीण मजदूर वर्ग से जुड़े हैं, ऐसे में टैंकरों पर खर्च किया जा रहा पैसा उनके लिए भारी आर्थिक बोझ साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत प्रशासन और जलदाय विभाग को कई बार स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक न तो बोरवेलों की मरम्मत कराई गई और न ही टैंकर व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें- Balotra: गिड़ा CHC में नियमों की खुलेआम अनदेखी, सरकारी अस्पताल की आड़ में मरीजों को बेची जा रहीं बाहरी दवाइयां

जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बैठक के बाद पंचायत में सरपंच को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।

इस दौरान लीला देवी, मौसम, कीरण देवी, गुलाब, सुभान, पायल यादव, गीता, शीला, निशा, पुष्पा देवी, ग्यारसी देवी, सत्यपाल पंच, शिवराज सैन, नत्थूराम सैन, राजू यादव, मनोज मान्डैया, ओमी यादव, पप्पू यादव, पृथ्वी सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चंडीगढ़ सेक्टर-34 गुरुद्वारा साहिब में पहुंची संगत

04 Jan 2026

VIDEO: सर्दी में सक्रिय हुए चोर, दो घरों को बनाया निशाना; लाखों का माल ले गए

04 Jan 2026

VIDEO: आगरा में जाम बना मुसीबत...घंटों फंसे रहे पर्यटकों के वाहन

04 Jan 2026

VIDEO: आगरा चाैपाटी घूमने गए परिवार से मारपीट, टाॅयलेट साफ करने की कहने पर हुआ विवाद; जांच में जुटी पुलिस

04 Jan 2026

कानपुर: जरौली में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने दिलाई नए सदस्यों को शपथ

04 Jan 2026
विज्ञापन

Jhalawar News: साइबर ठगी करने के मामले में आरोपी कोटा से गिरफ्तार, बुजुर्ग को बनाया था शिकार

04 Jan 2026

हाईवे पर ट्रक में पीछे से टकराई कैंटर, चालक घायल, हादसे के बाद वाहनों की लगी लंबी कतारें

04 Jan 2026
विज्ञापन

Jammu: 'कठुआ को 1400 करोड़ की राहत' बाढ़ के बाद केंद्र का बड़ा एक्शन

04 Jan 2026

ई-बस कंडक्टर को ऑटो चालकों द्वारा हड़काने का वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार; VIDEO

04 Jan 2026

सिक्स लेन पर ट्रकों का कब्जा, 24 घंटे मुख्य सड़क पर खड़े रहते हैं 300 से ज्यादा वाहन; VIDEO

04 Jan 2026

पठानकोट में नहर में बह गया व्यक्ति

VIDEO: भाउ राव देवरस स्कूल में हिंदू सम्मेलन का आयोजन

04 Jan 2026

सीएमओ ने किया सीएचसी परतावल का निरीक्षण किया, दिए निर्देश

04 Jan 2026

डीएम की तरफ से ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया

04 Jan 2026

स्वच्छ भारत के तहत पुलिस कर्मियों ने स्वच्छता अभियान चलाया

04 Jan 2026

सिसवा पीएचसी का डिप्टी सीएमओ डॉ.केपी सिंह ने किया निरीक्षण

04 Jan 2026

निचलौल मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर नापी गई सड़क

04 Jan 2026

स्वच्छता अभियान का आयोजन, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया हिस्सा

04 Jan 2026

सड़कों पर छाया धुंध, गलन का कराया एहसास

04 Jan 2026

आरोग्य मेला : बुखार और खांसी के मरीजों की ज्यादा रही संख्या

04 Jan 2026

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में हुआ 19 मरीजों का इलाज

04 Jan 2026

स्टेशन के बाहर अतिक्रमण का राज, 100 मीटर में फंस जाती है एक घंटे की जिंदगी; VIDEO

04 Jan 2026

गंगा घाट बना जुए का अड्डा, मुगलसराय थाना क्षेत्र में खुलेआम चल रहा अवैध खेल; VIDEO

04 Jan 2026

पौष पूर्णिमा पर 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी, संकल्प के साथ एक माह का कल्पवास शुरू

04 Jan 2026

शाहजहांपुर हादसा: जहां पर ट्रेन की चपेट में आकर मरे थे पांच लोग, उस घटनास्थल का डीआरएम ने किया निरीक्षण

04 Jan 2026

Una: कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने गरीबों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए

04 Jan 2026

Kullu: धर्मशाला में छात्रा की मौत मामले में एबीवीपी ने कुल्लू में किया प्रदर्शन

04 Jan 2026

VIDEO: किडनी मरीजों को बड़ी राहत...हर महीने 20 हजार की बचत, राशनकार्ड से हो रही डायलिसिस

04 Jan 2026

VIDEO: पैरों पर तोड़े डंडे...उखाड़ लिया नाखून, दूध विक्रेता को दी थर्ड डिग्री; गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित पर न आई पुलिस को दया

04 Jan 2026

Agra News: उत्तरी बाईपास पर सर्वे के बाद तय होगा टैक्स, तब तक भरें फर्राटा

04 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed