{"_id":"695a323d41c8a5c19001c710","slug":"video-family-was-assaulted-while-visiting-agra-chaupati-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा चाैपाटी घूमने गए परिवार से मारपीट, टाॅयलेट साफ करने की कहने पर हुआ विवाद; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा चाैपाटी घूमने गए परिवार से मारपीट, टाॅयलेट साफ करने की कहने पर हुआ विवाद; जांच में जुटी पुलिस
आगरा चौपाटी में टाॅयलेट इस्तेमाल करने पर कंपनी के कर्मचारियों ने फौजी की पत्नी से अभद्रता की। उन्हें टॉयलेट साफ करने के लिए कहा। विरोध पर फौजी, उनकी पत्नी और साले को लाठी-डंडों और प्लास्टिक के पाइप से पीटा। फौजी ने ताजगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि बमरौली कटारा क्षेत्र के जितेंद्र सिंह भारतीय सेना में हैं। वह वर्तमान में कश्मीर में तैनात हैं। उन्होंने थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि वह शुक्रवार को रात 9 बजे पत्नी निशा और साले विपिन व बच्चों को ताजनगरी फेज-2 में स्थित चौपाटी घुमाने ले गए थे। चौपाटी को एडीए ने ईओडी नाम की कंपनी को संचालन के लिए दे रखा है। पत्नी ने चौपाटी में बना टॉयलेट इस्तेमाल कर लिया। इस बात पर वहां कुछ कर्मचारी आ गए और अभद्रता करते हुए टॉयलेट की सफाई करने के लिए कहने लगे। उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि टॉयलेट साफ करना जिसका काम है वही करेगा। आरोप है कि इस बात पर स्टाफ ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। सबने मिलकर लाठी-डंडों और प्लास्टिक के पाइपों से हमला बोल दिया। उन्हें, पत्नी और साले की पिटाई की। बच्चे दहशत में रोने लगे। उन्होंने पुलिस को काॅल किया तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मामले में एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि अज्ञात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी की पहचान कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।