सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Nagaur News ›   Nagaur: Tractor-Trolley Loaded with Illegal Gravel Runs Over Couple on Bike, SDM Says- No Mercy for the Guilty

Nagaur: अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार दंपति को कुचला, एसडीएम बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: नागौर ब्यूरो Updated Tue, 01 Jul 2025 09:03 PM IST
Nagaur: Tractor-Trolley Loaded with Illegal Gravel Runs Over Couple on Bike, SDM Says- No Mercy for the Guilty
जिले के रियाबड़ी उपखंड के बड़ायली गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया। हादसे में महिला पुष्पा कंवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पति भंवर सिंह ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। दोनों नागौर जिले के भैंसड़ा कलां गांव के निवासी थे। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने चल रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला का शव क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पादुकंला थाना अधिकारी भारमल चौधरी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और अवैध बजरी खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

ये भी पढ़ें: Bikaner News: अब जांच के लिए नहीं भेजने होंगे सैंपल जयपुर, बीकानेर में शुरू हुई हाईटेक डीएनए जांच सुविधा

घटना के बाद मौके पर पहुंचे रियाबड़ी एसडीएम सुरेश केम ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि अवैध बजरी खनन में शामिल लोगों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाकर सभी दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि चाहे कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो, यदि दोषी पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। एसडीएम ने चेताया कि कोई भी व्यक्ति उन्हें फोन कर यह न कहे कि फलां व्यक्ति गरीब है या कार्रवाई न करें, जो गलत करेगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि यदि प्रशासनिक या पुलिस विभाग का कोई कर्मचारी भी इस गोरखधंधे में शामिल पाया गया, तो उसे भी नहीं छोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने अवैध खनन क्षेत्रों को सरकारी भूमि घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश दिए और अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता भी पीड़ित परिवार को दिलाई जाएगी। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर अवैध बजरी खनन के खिलाफ प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बिजनौर के नांगलसोती-पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार

01 Jul 2025

सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बाराबंकी में रक्तदान शिविर का आयोजन

01 Jul 2025

दिल्ली में पुराने वाहनों की हो रही जांच, आश्रम चौंक स्थित पेट्रोल पंप पर ट्रांसपोर्ट एनफोर्समेंट टीम तैनात

01 Jul 2025

Bijnor: जाम और कीचड़ से लोग परेशान, निरीक्षण करने पहुंची डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को हड़काया

01 Jul 2025

Jodhpur News: पेंशन न मिलने से परेशान जेएनवीयू के पूर्व कर्मचारी सड़क पर उतरे, जनता से भीख मांगकर विरोध जताया

01 Jul 2025
विज्ञापन

Hamirpur: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- प्रदेश में बीती रात 8 बादल फटे, 500 करोड़ का नुकसान

VIDEO: बारिश में भीगा पुराना लखनऊ, विभूतिखंड इलाके में हुए जलभराव

01 Jul 2025
विज्ञापन

VIDEO: आईआईए के सत्र में निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

01 Jul 2025

VIDEO: सरकारी स्कूलों को मर्ज करने के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ता

01 Jul 2025

VIDEO: केसरीखेड़ा फ्लाईओवर के बीच आने वाली इमारत को तोड़ा जा रहा है

01 Jul 2025

VIDEO: अपना मोर्चा ने अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल व मंत्री आशीष पटेल पर लगाए गंभीर आरोप

01 Jul 2025

करनाल में किसान भवन में जिला स्तरीय बैठक, मंडी घोटाले और डिजिटल कांटा पर जोरदार चर्चा

01 Jul 2025

फतेहाबाद के टोहाना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत शहर में निकाली जागरूकता रैली

01 Jul 2025

Meerut: काशी टोल पर हुए गोली कांड को लेकर परतापुर थाने में धरने पर बैठे भाकियू इंडिया के कार्यकर्ता

01 Jul 2025

जालंधर में तेज बरसात के बाद जलजमाव से बढ़ी परेशानी

01 Jul 2025

VIDEO: ऑपरेशन कायाकल्प की कहानी, अंदर टूटी छत और उखड़ी दीवारें

01 Jul 2025

VIDEO: मुख्य मार्ग पर एक महीने से पेड़ के सहारे लटका हुआ है बिजली का खंभा, जान माल के नुकसान का डर

01 Jul 2025

VIDEO: लखनऊ में बादल और उमस के बीच शुरू हुई बारिश, बदले नजारे

01 Jul 2025

VIDEO: मनरेगा कार्यों में अनियमितता व शोषण के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों ने बुलंद की आवाज

01 Jul 2025

फतेहाबाद के टोहाना में लंबे समय की मांग हुई पूरी, लोक निर्माण विभाग ने शुरू किया सड़क निर्माण कार्य

01 Jul 2025

नारनौल में प्राइवेट अस्पताल में रात को मुंह पर कपड़ा बांधकर घुसा चोर, नकदी की चोरी

अंबाला में पद का दुरुपयोग करने पर ऊर्जा मंत्री ने कार्यकारी अभियंता को किया निलंबित

01 Jul 2025

रामनगरी में हवन-पूजन कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने की गोसेवा

01 Jul 2025

गाजियाबाद: प्रशासन की ये कैसी तैयारी?, दिल्ली-मेरठ रोड के कावड़ मार्ग पर हुए गड्ढे, देखें वीडियो

01 Jul 2025

दिल्ली में पुराने वाहनों को नहीं मिल रहा फ्यूल, गाजीपुर बॉर्डर के पेट्रोल पंप पर जांच टीम है तैनात

01 Jul 2025

प्राइमरी स्कूलों के विलय के विरोध में उतरी अंबेडकर सेना, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

01 Jul 2025

बाराबंकी में मूसलाधार बारिश से खिले किसानों के चेहरे

01 Jul 2025

लखनऊ में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

01 Jul 2025

Hamirpur: दरोगण में एनएच पर लोगों ने किया चक्का जाम, कंपनी के खिलाफ आक्रोश

Kangra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने ब्यास नदी में बढ़े जलस्तर का जायजा लिया

01 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed