{"_id":"6863a91a30ae40fd3a018d3e","slug":"video-workers-of-bku-india-sat-on-a-dharna-in-partapur-police-station-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: काशी टोल पर हुए गोली कांड को लेकर परतापुर थाने में धरने पर बैठे भाकियू इंडिया के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: काशी टोल पर हुए गोली कांड को लेकर परतापुर थाने में धरने पर बैठे भाकियू इंडिया के कार्यकर्ता
मेरठ। काशी टोल पर हुए गोली कांड को लेकर मंगलवार को भाकियू इंडिया के दर्जनों कार्यकर्ता ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर परतापुर थाने पहुंचे और थाने में ही धरने पर बैठ गये। भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस पर आरोपियों से साठगाठ करने का आरोप लगाया। दरअसल परतापुर थाना क्षेत्र के मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे स्थित काशी टोल प्लाज़ा पर फास्टैग लगाने को लेकर हुए विवाद में भारतीय किसान यूनियन इंडिया के मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर के भाईयों पर हमला हो गया था, जिसमें कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगा था। भाकियू इंडिया के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर घटना के 16 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी ना करने का आरोप लगाया। मेरठ मंडल अध्यक्ष रितिन गुर्जर ने कहा की पुलिस की लापरवाही के चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हैं कुछ दिन पहले भी भाइयों से मिलने अस्पताल जाते समय उन पर भी फायरिंग कर दी गई थी, जिसके आरोपियों को भी पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई, जिसको लेकर भाकियू इंडिया के कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गये और थाना इंस्पेक्टर को भी अपने बीच बैठवाकर मामले में कार्यवाही की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।