{"_id":"6863a5f82fbb25a24005f2ca","slug":"video-video-manaraga-karaya-ma-anayamatata-va-shashhanae-ka-khalfa-pacayata-paratanathhaya-na-bltha-ka-aavaja-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मनरेगा कार्यों में अनियमितता व शोषण के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मनरेगा कार्यों में अनियमितता व शोषण के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों ने बुलंद की आवाज
जनपद बलरामपुर में ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों व रोजगार सेवकों ने मनरेगा कार्यों में व्याप्त भ्रष्टाचार, शोषण व जिला प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
ज्ञापन में कहा गया है कि विकास खंड पचपेड़वा के ग्राम पंचायत विशुनपुर में हुए मनरेगा कार्यों की जांच में अनियमितता सामने आई बावजूद इसके दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं एक महिला प्रधान व सचिव को झूठे मुकदमे में जेल भेज दिया गया।
प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि 252 रुपये की मजदूरी देने के बावजूद अधिकारियों द्वारा शोषण किया जा रहा है। वृक्षारोपण में भी भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही आरोप है कि सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्टिंग में भी अधिकारियों द्वारा गलत आंकड़े भेजे जा रहे हैं।
उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती और समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक सभी पंचायत प्रतिनिधि अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।