{"_id":"6863a4cc2494ece2090fa9d3","slug":"video-ramanagara-ma-havana-pajana-kara-manaya-akhalsha-yathava-ka-janamathana-sapa-sasatha-avathhasha-parasatha-na-ka-gasava-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनगरी में हवन-पूजन कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने की गोसेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी में हवन-पूजन कर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने की गोसेवा
रामनगरी अयोध्या में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाईयों ने धूमधाम से मनाया। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ गुप्तार घाट पर हवन पूजन कर अखिलेश यादव के दीर्घायु और शतायु होने की कामना की। इस दौरान उन्होंने सरयू मां की आरती भी की। गुप्तार घाट पर गो सेवा भी की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव देश के भविष्य हैं। वे दीर्घायु, शतायु हों और देश व प्रदेश की सेवा करें। लाखों-करोड़ों जनता आशा भरी निगाहों से अखिलेश यादव को देख रही है। युवा और बेरोजगार देख रहे हैं कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें और उनके दुख को दूर करें। मैंने रामलला, हनुमंत लला और मां सरयू से यह कामना की है कि अखिलेश यादव को दीर्घायु और शतायु करें ताकि वह देश व प्रदेश की सेवा कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।