सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Priyanka Gandhi Vadra's convoy has departed for Delhi

Rajasthan: रणथंभौर दौरा खत्म, प्रियंका गांधी वाड्रा परिवार संग दिल्ली रवाना; चार दिवसीय निजी यात्रा पर आईं थीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Fri, 02 Jan 2026 02:44 PM IST
Priyanka Gandhi Vadra's convoy has departed for Delhi

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अपने चार दिवसीय निजी रणथंभौर दौरे के चौथे दिन आज परिवार सहित दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रियंका गांधी वाड्रा का काफिला रणथंभौर स्थित होटल शेरबाग से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। उनके प्रस्थान के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी वाड्रा 30 दिसंबर को परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ निजी दौरे पर रणथंभौर पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटा रेहान वाड्रा, बेटी मिराया, बेटे की मंगेतर बताई जा रही अविवा बेग सहित मित्र और रिश्तेदार मौजूद थे।

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी का यह निजी दौरा इस बार रेहान वाड्रा और अविवा बेग की कथित सगाई को लेकर चर्चा में रहा, हालांकि गांधी-वाड्रा परिवार के किसी भी सदस्य ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की।

31 दिसंबर की रात प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी ने परिवार के साथ होटल शेरबाग में नए साल का जश्न मनाया। इसके बाद एक जनवरी की सुबह राहुल गांधी रणथंभौर से दिल्ली रवाना हो गए, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ रणथंभौर में ही रुकी रहीं।

पढे़ं: आग, धुआं और छलांग! चलती कार बनी मौत का जाल, ड्राइवर बाल-बाल बचा

नए साल के पहले दिन शाम की पारी में प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा, बेटे रेहान, बेटी मिराया, अविवा बेग और अन्य मित्रों के साथ रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी का आनंद लिया। सफारी के दौरान जोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि (टी-124) की मादा शावक पर्यटक वाहनों के सामने अठखेलियां करती नजर आईं। बाघ को नजदीक से देखकर प्रियंका गांधी और उनके परिजन खासे रोमांचित दिखे।

टाइगर सफारी के दौरान कुछ लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नए साल के पहले दिन वन्यजीव भ्रमण के बाद आज प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ रणथंभौर से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: महताब बाग के पास मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली...तीन बदमाश गिरफ्तार, 35 किलो चांदी बरामद

02 Jan 2026

Sikar News: कोहरे की चादर में लिपटी शेखावाटी, वेस्टर्न डिस्टरबेंस से बदला मौसम का मिजाज

02 Jan 2026

महेंद्रगढ़ में दो गाड़ियों में सवार युवकों ने मचाया उत्पात, वीडियो हुआ वायरल

Udaipur: नए साल पर दिल दहला देने वाली वारदात, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

02 Jan 2026

यूपी पुलिस ने जारी किया साइबर अपराध से बचाने के तरीके का वीडियो

02 Jan 2026
विज्ञापन

कानपुर: कलश यात्रा के साथ 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

02 Jan 2026

कानपुर: अब तक एक करोड़ यात्रियों ने किया मेट्रो में सफर

01 Jan 2026
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में पर्यटकों ने मनाया नववर्ष का जश्न, रही भारी भीड़

01 Jan 2026

Meerut: नववर्ष पर ऐतिहासिक चर्च में विशेष प्रार्थना, पर्यटकों की रही भारी आवाजाही

01 Jan 2026

MP News: टैक्स चोरी की आशंका में लोहा कारोबारी फर्म पर GST का छापा, 3 दिन से घर और प्लांट में चल रही जांच

01 Jan 2026

हमीरपुर: तेज रफ्तार डंपर में फंसा ऑटो, चालक की मौत, तीन घायल

01 Jan 2026

फरीदाबाद के सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में नहीं हैं सड़कें

01 Jan 2026

भिलाई के छावनी इलाके में फल मंडी की एक दुकान में लगी भीषण आग

01 Jan 2026

चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार

01 Jan 2026

दोपहर में धूप से राहत, शाम को गलन से ठिठुरे, मौसम की बेरहमी बरकरार

01 Jan 2026

कोहरे में 10 फीट गहरी खंती में गिरी बाइक, तीन लोग घायल

01 Jan 2026

स्वास्थ्य महानिदेशक के निरीक्षण के बाद भी न्यू पीएचसी की दशा नहीं सुधरी

01 Jan 2026

गंगा नदी : नहीं रुक रही कटान, सिंचाई विभाग ने खड़े किए हाथ

01 Jan 2026

Kanpur: धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का स्थापना दिवस

01 Jan 2026

Meerut: फुटबाल टूर्नामेंट के पांचवे दिन रोमांचित मुकाबले में दिखा खिलाड़ियों का जलवा

01 Jan 2026

तेज रफ्तार कंटेनर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

01 Jan 2026

Meerut: नए साल पर लोगों ने दी एक दूसरे को शुभकामनाएं, सड़कों पर दिखी पुलिस

01 Jan 2026

Meerut: अमर उजाला के 'अपराजिता' और मिशिका सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं और युवतियों को बांटे गए हेलमेट

01 Jan 2026

बार की नई कार्यकारिणी की कोविड काल के दौरान मिली सहायता राशि को उपलब्ध कराने पर मुहर

01 Jan 2026

Satna News: धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़, खाते में आए 9 लाख, घर की छत पर गुंबद बनाने से खुला राज,आरोपी गिरफ्तार

01 Jan 2026

'पर्यटन, कृषि और उद्योग में नई पहचान की ओर बढ़ेगी बूंदी': बिरला ने किया 29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

01 Jan 2026

अलाव तापते वक्त झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत

01 Jan 2026

नए वर्ष पर श्री नंदेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

01 Jan 2026

Maihar News: मैहर में बोले उपमुख्यमंत्री- इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

01 Jan 2026

Banswara News: मध्यरात्रि में गाय की हत्या, मवेशी के टुकड़े कर रहे पांच आरोपी गिरफ्तार

01 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed