Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Sirohi News Women came forward to close liquor shop in Bahadurpura watch video
{"_id":"67ceb5ffbe5130db4a00bcb6","slug":"women-came-forward-to-get-the-liquor-shop-closed-in-bahadurpura-they-sang-songs-in-traditional-style-and-warned-of-agitation-if-no-action-was-taken-sirohi-news-c-1-1-noi1344-2711588-2025-03-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirohi News: बहादुरपुरा में शराब की दुकान को बंद करवाने के लिए आगे आईं महिलाएं, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi News: बहादुरपुरा में शराब की दुकान को बंद करवाने के लिए आगे आईं महिलाएं, देखें वीडियो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Mon, 10 Mar 2025 04:17 PM IST
Link Copied
आपने और हमने अपनी बात मनवाने और जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कई तरीके देखे होंगे। लेकिन, आज बात कर रहे हैं सिरोही जिले के बहादुरपुरा गांव में जहां पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा एक शराब की दुकान बंद करवाने के लिए अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारी महिलाओं द्वारा परंपरागत अंदाज में गीत गाकर मांग मनवाने की कवायद की गई।
यह मामला सिरोही जिले के रेवदर विधानसभा क्षेत्र में आबूरोड-रेवदर मार्ग पर स्थित बहादुरपुरा गांव का है। यहां पर संचालित शराब की दुकान को बंद करवाने के लिए सड़क पर उतरी प्रदर्शनकारी महिलाओं ने परंपरागत तरीके से गीत गाकर इस दुकान को बंद करवाने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि गांव के अधिकांश लोग काश्तकार और मजदूर वर्ग के परिवारों के हैं। लोग बड़ी मुश्किलों से अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं।
गांव में शराब की दुकान संचालित होने से लोग अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा शराब पीने में खर्च कर देते हैं। इसके साथ ही शराब पीकर आए दिन परिवार के सदस्यों से लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस मामले में आबकारी विभाग के स्थानीय अधिकारियों का कई बार ध्यान आकर्षित करने के बाद भी कोई कारवाई नहीं की गई। इससे उन्हें आज सड़क पर उतरना पड़ा है। प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द इस शराब की दुकान को बंद करवाने की मांग करते हुए कारवाई नहीं किए जाने पर आंदोलनात्मक रुख अपनाने की चेतावनी दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।