{"_id":"69a6df516efd75bb4b05deda","slug":"tonk-news-kodamar-holi-tonk-news-c-1-1-noi1342-4013487-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tonk News: धुलंडी पर टोंक बना ‘रंगों का अखाड़ा’, महिलाओं के कोड़ों और युवाओं के जोश ने रचा रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: धुलंडी पर टोंक बना ‘रंगों का अखाड़ा’, महिलाओं के कोड़ों और युवाओं के जोश ने रचा रोमांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: टोंक ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 09:35 PM IST
शहर में धुलंडी के मौके पर गुर्जर समाज की बरसों पुरानी कोड़ामार होली पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। यह परंपरा वृंदावन और बरसाना की तर्ज पर निभाई जाती है। पुरानी टोंक क्षेत्र के हीरा चौक में आयोजित इस अनोखी होली का आनंद सिर्फ कोड़ा मारने वाली महिलाओं ने ही नहीं, बल्कि शहरवासियों ने भी लिया। कोड़ामार होली की शुरुआत दोपहर करीब 1 बजे हीरा चौक में हुई। यहां गुर्जर समाज के लोगों ने परंपरागत तरीके से होली खेली। चौक में एक बड़े कड़ाह में रंग भरा गया। उसके चारों ओर महिलाएं कोड़े लेकर खड़ी रहीं।
रंग लेकर भागे पुरुष, महिलाओं ने बरसाए कोड़े
परंपरा के अनुसार गुर्जर समाज के पुरुष, खासकर युवा, कड़ाह में भरे रंग को बाल्टी और अन्य बर्तनों में भरकर भागते हैं। जैसे ही वे रंग लेकर भागते हैं, महिलाएं उन पर जमकर कोड़े बरसाती हैं। इस दौरान माहौल में जोश और उत्साह साफ नजर आया।
छतों पर बैठकर महिलाओं और बच्चों ने देखा नजारा
कोड़ामार होली के दौरान आसपास के मकानों की छतों पर महिलाएं, युवतियां और बच्चे बैठकर यह अनोखा दृश्य देखते रहे। लोग हूटिंग कर उत्साह बढ़ाते रहे।
दशकों से निभाई जा रही है परंपरा
गुर्जर समाज की ओर से यह परंपरा कई दशकों से निभाई जा रही है। कोड़ा मार होली का रोमांच देखने हीरा चौक ही नहीं, बल्कि शहरभर से लोग पहुंचते हैं। खासकर गुर्जर समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।
हजारों की भीड़, पूर्व सांसद भी पहुंचे
इस बार भी कोड़ामार होली देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े। पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया भी कार्यक्रम में पहुंचे। महिलाओं से लेकर युवतियां और बच्चे तक, सभी ने हीरा चौक के आसपास की छतों पर बैठकर इस अनोखी होली का आनंद लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।