Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Udaipur News: Sachin Pilot on Prem Baisa death, demands strict action, says government must not hide truth
{"_id":"697f7d285e1e900e5a0b173f","slug":"sachin-pilots-statement-on-the-death-of-sadhvi-prem-baisa-said-strict-action-should-be-taken-against-the-guilty-the-government-should-not-hide-anything-udaipur-news-c-1-1-noi1460-3906041-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Udaipur News: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर बोले सचिन पायलट- दोषी पर सख्त कार्रवाई हो, सरकार कुछ छिपाए नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaipur News: साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर बोले सचिन पायलट- दोषी पर सख्त कार्रवाई हो, सरकार कुछ छिपाए नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदयपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 02:19 PM IST
Link Copied
कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने उदयपुर में सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और सरकार को कुछ भी छिपाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
रविवार को उदयपुर दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट ने कहा कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। उन्होंने कहा- जो भी दोषी पाया जाए या जिसके खिलाफ सबूत मिलें, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार को इस मामले में कुछ भी छिपाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।
उदयपुर पहुंचने पर सचिन पायलट डबोक एयरपोर्ट से भुवाणा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने पीसीसी सदस्य दुर्गासिंह राठौड़ के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद वे राजसमंद जिले के नाथद्वारा रवाना हुए, जहां कांग्रेस नेता देवकीनंदन गुर्जर के घर जाकर शोक जताया।
बता दें कि कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा 27 जनवरी की रात संदिग्ध हालातों में मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जबकि विपक्ष सरकार पर दबाव बना रहा है। सचिन पायलट के बयान के बाद यह मामला और गंभीर हो गया है और अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।