Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Vasundhara Raje start my good work by visiting Charbhujanath Rajsamand She said this Delhi Assembly elections
{"_id":"67a5df5def179d171b0dab11","slug":"video-vasundhara-raje-start-my-good-work-by-visiting-charbhujanath-rajsamand-she-said-this-delhi-assembly-elections","type":"video","status":"publish","title_hn":"Vasundhara Raje: द्वारकाधीश और चारभुजानाथ से की बहू के स्वस्थ होने की कामना, दिल्ली चुनाव पर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vasundhara Raje: द्वारकाधीश और चारभुजानाथ से की बहू के स्वस्थ होने की कामना, दिल्ली चुनाव पर कही ये बात
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Feb 2025 05:35 PM IST
Link Copied
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे शुक्रवार को राजसमंद जिले के दौरे पर रही। जहां श्रीनाथजी, श्री द्वारकाधीश, चारभुजानाथ और एकलिंगजी के दर्शन किए। ठाकुरजी से देश में खुशहाली और बहू निहारिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उनकी बहू कुछ समय से अस्वस्थ हैं और दिल्ली में उपचार चल रहा है। दिल्ली चुनाव के सवाल पर वसुंधरा ने कहा कि दिल्ली चुनाव को लेकर जनता ने बीजेपी की जीत को लेकर मुहर लगा दी, जिसका एक्जिट पोल आ चुका है और जीत भी वही है। वसुंधरा ने मंदिर में गोस्वामी नेमिष से मुलाकात कर बोला कि मंदिर में मैंने तो मेरी अरदास ठाकुरजी के समक्ष रख दी है, अब आप पैरवी करके मुराद पूरी करवाए।
बता दें कि वसुंधरा राजे सुबह करीब 9:10 बजे उदयपुर के एयरपोर्ट पहुंची। जहां से कार के द्वारा सीधे नाथद्वारा पहुंची। जहां श्रीनाथजी के दर्शन किए। श्रीनाथजी की ग्वाल झांकी के दर्शन करने के बाद मंदिर परंपरानुसार कृष्ण भंडार अधिकारी सुधाकर शास्त्री, अनिल सनाढय व सचिव लीलाधर पालीवाल द्वारा रजाई ओढाकर व श्रीनाथजी का प्रसाद भेंटकर उनका स्वागत किया। वसुंधरा ने मंदिर विस्तार व सौन्दर्यीकरण कार्यों का अवलोकन भी किया। राजे ने बैठकजी के जीर्णोद्धार कार्य को देखा व गोस्वामी विशाल बावा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर आशीर्वाद लिया। श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन के बाद मोती महल चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, पूर्व भींडर विधायक रणधीर सिंह, नगर अध्यक्ष प्रवीण जोशी, प्रदीप काबरा, वीरेंद्र पुरोहित, परेश सोनी, महिला अध्यक्ष चंचल वैरागी, ललिता काबरा, जागृति सोनी आदि मौजूद रहे।
द्वारकाधीश के दर्शन कर गोस्वामी नेमिष बावा से की मुलाकात
वसुंधरा राजे के राजसमंद शहर में कांकरोली स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंची, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, जिला प्रमुख रतनीदेवी चौधरी ने अगवानी की। फिर वसुंधरा ने मंदिर पहुंचकर कर श्री द्वारकाधीश के दर्शन कर किए। उसके बाद मंदिर परम्परानुसार उनका समाधान किया गया। दर्शन के बाद वसुंधरा ने मंदिर की बैठक में गोस्वामी नेमिष कुमार से मुलाकात की और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिली। परिवार में बहू निहारिका के अस्वस्थ होने की चर्चा हुई, तो गोस्वामी नेमिष कुमार ने कहा कि ठाकुरजी जल्द स्वस्थ करेंगे।
इस वसुंधरा बोली कि मैंने तो यह मन्नत ठाकुरजी के चरणों में रख दी है। अब आप थोड़ा सा ठाकुरजी के समक्ष पैरवी कर देना, ताकि जल्द मेरी बात को सुने और जल्द बहू ठीक हो जाए। वसुंधरा ने बताया कि दिल्ली के डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है। उसके बाद मंदिर से रवाना हाेते वक्त मीडिया के सवालों पर वसुंधरा ने कहा कि कल गुप्त नवरात्रि की आखरी थी और इसलिए आज मेवाड़ में श्रीनाथजी, चारभुजानाथ व द्वारकाधीश के दर्शनों के लिए आई हूं। ठाकुरजी के दर्शन किए हैं। दिल्ली चुनाव पर वसुंधरा ने कहा कि दिल्ली के चुनाव को लेकर सट्टा बाजार ने बता दिया, जनता ने बता दिया, तो स्पष्ट है दिल्ली में बीजेपी की जीत। इसमें कोई संकोच नहीं है। मंदिर में कानून व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएसपी विवेकसिंह राव भी मौजूद थे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी उनके साथ रहे।
गढ़बोर में दर्शन के लिए करना पड़ा इंतजार
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे दोपहर में गढ़बोर पहुंची, जहां ठाकुरजी के शृंगार के चलते पट्ट बंद थे। इस कारण करीब पन्द्रह मिनट तक वसुंधरा को मंदिर परिसर में रूकना पड़ा। फिर मंदिर खुलने पर चारभुजानाथ के दर्शन किए। वसुंधरा ने मंदिर में दर्शन व चारभुजानाथ की सेवा कर पुत्रवधू निहारिका की शारीरिक व्याधि दूर होने की कामना की। फिर मंदिर में प्रदक्षिणा की, जहां पर मंदिर के नगार चौक में पुजारी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुंदड़ी ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, नाथूलाल गुर्जर, गोपाल गुर्जर, गिरधारीलाल गुर्जर, सनातन वैदिक शिक्षण संस्थान कसार अध्यक्ष पंडित उमेश द्विवेदी, रोडीलाल गुर्जर साथिया के भेरूलाल राजपुरोहित, सेवंत्री सरपंच विकास दवे, गौतम दवे, शांतिलाल टेलर, भैरू गुर्जर, पुजारी मोहनलाल गुर्जर, प्रकाशचंद्र गुर्जर आदि मौजूद थे। मंदिर परिसर में वसुंधरा ने गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निकाली जा रही रथ यात्रा की टोली का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।