{"_id":"6a69cd3b44938933a400a6ae","slug":"video-guru-purnima-bjp-sc-morcha-paid-tribute-to-guru-ravidas-at-summer-hill-shimla-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guru Purnima 2026: समरहिल में भाजपा एससी मोर्चा ने संत गुरु रविदास जी को अर्पित की पुष्पांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guru Purnima 2026: समरहिल में भाजपा एससी मोर्चा ने संत गुरु रविदास जी को अर्पित की पुष्पांजलि
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 03:21 PM IST
Link Copied
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा, शिमला शहरी मंडल की ओर से समरहिल वार्ड में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी को श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनके जीवन, विचारों और समाज सुधार के योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय सूद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा शिमला शहरी मंडल के अध्यक्ष दीपक मट्टू, पूर्व पार्षद संजीव ठाकुर तथा समाज के अनेक गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक सद्भाव, सेवा और मानवता के संदेश को समाज के लिए आज भी प्रासंगिक बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं सामाजिक एकता, भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करती हैं।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने संत गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता, सेवा तथा सद्भावना को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।