{"_id":"6a69d31dff6b73dd8405c8a0","slug":"video-shimla-sfi-protest-against-neet-paper-leak-and-delhi-police-action-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नीट पेपर लीक और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में शिमला में एसएफआई की रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नीट पेपर लीक और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में शिमला में एसएफआई की रैली
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 03:47 PM IST
Link Copied
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की शिमला शहर कमेटी ने बुधवार को नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में संगठन के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शिमला में रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
रैली जिला उपायुक्त कार्यालय परिसर से शुरू होकर शेर-ए-पंजाब चौक तक पहुंची। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ विरोध जताया।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नीट परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने दिल्ली में गिरफ्तार किए गए एसएफआई कार्यकर्ताओं को रिहा करने की भी मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि दिल्ली में शांतिपूर्ण विरोध कर रहे एसएफआई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तानाशाहीपूर्ण तरीके से गिरफ्तार किया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन है।
रैली में बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। एसएफआई नेताओं ने कहा कि देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।