{"_id":"6a423de2304d71e2b70a00a1","slug":"video-parala-fruit-market-tydeman-apple-price-2311-per-box-2026-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: पराला फल मंडी में टाइडमेन सेब को मिले शानदार दाम, 2311 रुपये प्रति बॉक्स तक पहुंची कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: पराला फल मंडी में टाइडमेन सेब को मिले शानदार दाम, 2311 रुपये प्रति बॉक्स तक पहुंची कीमत
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 03:11 PM IST
Link Copied
शिमला जिले की पराला फल मंडी में सेब सीजन अब गति पकड़ने लगा है। मंडी में रोजाना सेब की आवक बढ़ रही है और शुरुआती फसल को बेहतर दाम मिलने से बागवानों में उत्साह का माहौल है।
सोमवार को मंडी में टाइडमेन किस्म का सेब पहुंचा, जिसे अधिकतम 2311 रुपये प्रति बॉक्स का भाव मिला। सीजन की शुरुआत में मिले अच्छे दामों से बागवानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
आढ़तियों का कहना है कि अच्छी गुणवत्ता वाले और पूरी तरह तैयार सेब की बाजार में बेहतर मांग बनी हुई है। उन्होंने बागवानों से अपील की है कि अधपका या पूरी तरह तैयार न हुआ फल मंडी में न लाएं, क्योंकि गुणवत्तापूर्ण फसल को ही अच्छे दाम मिल रहे हैं।
फल कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में सेब की आवक और बढ़ेगी। यदि मौसम अनुकूल रहा और फलों की गुणवत्ता अच्छी बनी रही तो इस सीजन में भी बागवानों को बेहतर कीमत मिलने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।