{"_id":"6a0ee4ea6aa5b142020a01ae","slug":"video-rohru-women-polling-parties-depart-for-polling-stations-clad-in-traditional-attire-2026-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू: पारंपरिक वेशभूषा में मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं महिला पोलिंग पार्टियां, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू: पारंपरिक वेशभूषा में मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं महिला पोलिंग पार्टियां, देखें वीडियो
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 04:26 PM IST
Link Copied
नगर परिषद रोहड़ू चुनाव इस वर्ष महिला सशक्तीकरण की प्रेरणादायक मिसाल बनने जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया को पूर्णतः महिला कर्मचारियों के नेतृत्व में संपन्न करवाने की दिशा में गुरुवार को महिला पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव के लिए रवाना हुई सभी महिला कर्मचारी पारंपरिक हिमाचली वेशभूषा में नजर आईं। महिलाओं ने ढाठू एवं सदरी धारण कर प्रदेश तथा क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इस दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर अधिकारियों ने भी पारंपरिक परिधान पहनकर चुनावी प्रक्रिया को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। महिला कर्मचारियों का यह स्वरूप सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। नगर परिषद् रोहड़ू के अंतर्गत कुल नाै वार्ड हैं और सभी वार्डों के मतदान केंद्रों पर महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए कुल 14 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है, जिनमें 9 पोलिंग पार्टियां विभिन्न वार्डों में तैनात रहेंगी, जबकि चार पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। नगर परिषद् रोहड़ू चुनाव के लिए लगभग 80 महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।