Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
Shimla: Sakshi Kumari, a student from Rohru, secured the fifth position in the merit list, while Ramanpreet secured the eighth
{"_id":"6a017ef8e2c9a0522c015230","slug":"video-shimla-sakshi-kumari-a-student-from-rohru-secured-the-fifth-position-in-the-merit-list-while-ramanpreet-secured-the-eighth-2026-05-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: रोहड़ू की छात्रा साक्षी कुमारी ने मेरिट सूची में हासिल किया पांचवा और रमनप्रीत ने हासिल किया आठवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: रोहड़ू की छात्रा साक्षी कुमारी ने मेरिट सूची में हासिल किया पांचवा और रमनप्रीत ने हासिल किया आठवां स्थान
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:32 PM IST
Link Copied
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू की छात्रा साक्षी कुमारी ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दसवीं की परीक्षा में टॉप टेन मेरिट सूची में जगह बनाई है। साक्षी ने परीक्षा में 99.29 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल किया है। साक्षी ने 700 में से 695 अंक लिए हैं। पिता उपेंद्र शर्मा पेशे से मिस्त्री हैं। जो रोहड़ू में ही मिस्त्री का काम करते हैं। वहीं माता अंजु देवी गृहिणी हैं। सोमवार को एसडीएम कार्यालय रोहड़ू मे एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा द्वारा साक्षी व उसके माता पिता को सम्मानित किया गया। वहीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रोहड़ू की छात्रा रमनप्रीत ने टॉप टेन मेरिट सूची में जगह बनाई है। रमनप्रीत ने 98.86 अंक लेकर प्रदेश के अंदर आठवां स्थान हासिल किया है। उसे 700 में से 692 अंक मिले। पिता कुलदीप चंद व माता सोनू देवी रोहड़ू में ब्यूटी पार्लर चलाते हैं। सोमवार को एसडीएम कार्यालय रोहड़ू मे एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा द्वारा रमनप्रीत व उसके माता पिता को सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।