{"_id":"672b6805781b1b671c0a834e","slug":"video-vocational-teachers-in-shimla-protested-by-polishing-shoes-demanding-a-permanent-policy","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिमला में वोकेशनल टीचर्स ने जूते पॉलिश कर जताया विरोध, स्थायी नीति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिमला में वोकेशनल टीचर्स ने जूते पॉलिश कर जताया विरोध, स्थायी नीति की मांग
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 06:28 PM IST
हिमाचल प्रदेश में वोकेशनल टीचर्स का धरना जारी है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वोकेशनल सब्जेक्ट की पढ़ाई पूरी तरह ठप पड़ी हुई गई। जिन टीचर ने प्रदेश के हजारों छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा देनी थी, वो आज खुद ही सड़कों पर जूतों की पॉलिश करने पर मजबूर हैं। दरअसल वोकेशनल टीचर्स स्थायी नीति की मांग को लेकर शिमला में तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। यह टीचर्स सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को बाहर करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर वोकेशनल टीचरों का शिमला के चौड़ा मैदान में तीन दिनों से प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को प्रदर्शन का स्वरूप बदल गया है। व्यवसायिक शिक्षकों ने आंदोलन को उग्र कर दिया है। शिक्षकों ने सरकार व विभाग का ध्यान आकर्षित करने के लिए तीसरे दिन जूते पॉलिश कर अपना विरोध जाहिर किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।