{"_id":"621ca91d7861fd586943f600","slug":"tourists-get-free-entry-to-taj-mahal-on-shah-jahan-urs","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: शाहजहां के उर्स पर ताजमहल में निशुल्क प्रवेश, सैलानियों का उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: शाहजहां के उर्स पर ताजमहल में निशुल्क प्रवेश, सैलानियों का उमड़ा सैलाब
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 04:21 PM IST
Link Copied
पर्यटकों की आमद से रविवार को ताजमहल का जर्रा-जर्रा खिल उठा। 23 माह बाद 40 हजार से अधिक सैलानी ताजमहल पहुंचे तो मुख्य गुंबद तक जाने वाले रास्ते पर पैर रखने को जगह नहीं बची। पर्यटकों की उमड़ी भीड़ से व्यवस्थाएं तार-तार हो गईं। पार्क में पौधे टूट गए। सैलानियों को मुख्य गुंबद तक पहुंचने में दो घंटे लग गए। मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के बाद से अब तक ताजमहल पर इतनी बड़ी संख्या में सैलानी नहीं आए हैं। सप्ताहांत में रविवार को शाहजहां के उर्स के पहले दिन सुबह से ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई।
एएसआई के मुताबिक सुबह से दोपहर तक 13782 टिकटों की बिक्री हो चुकी थी। प्रवेश निशुल्क होते ही दोपहर दो बजे के बाद दोनों गेटों पर भीड़ बढ़ गई। लंबी कतारें लग गई। उधर, मुख्य मकबरे पर भी लंबी कतारें लगी रहीं। अव्यवस्थाओं के कारण कई बार दोनों गेटों पर पर्यटकों में धक्कामुक्की भी हुई। भीड़ को काबू करने में एएसआई, पर्यटन पुलिस और सीआईएसएफ को पसीने छूट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।