Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
VIDEO : भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना
{"_id":"65db4fa630c76aa2fc03eac6","slug":"video-bharata-jaugdha-nayaya-yatara-ma-rahal-gathha-parayaka-oura-sapa-makhaya-akhalsha-yathava-na-vapakashha-para-sathha-nashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आयोजित हुई। इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के निशाने पर लेते हुए उसे नफरत की दुकान चलाने वाली पार्टी बताया।
कहा कि भाजपा राज में नफरत की दुकान चल रही है। लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है। कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कन्या कुमारी से लेकर देशभर में घूम रही है। सभी जगह लोग यही कह रहे हैं कि मोदी के राज में नफरत बढ़ गई है। आप मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं। आप नफरत से लड़ाई लड़ रहे हैं।
अखिलेश ने आगरा में भाजपा हटाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ का नारा दिया। कहा कि भाजपा पेपर लीक करने वाली पार्टी है। इनके नेता देश में नफरत फ़ैलाने का कार्य कर रहे हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं है। जवान डिग्री जलाने को मजबूर हैं। यह किसानों के लिए काले कानून लेकर आते हैं। अब भाजपा की विदाई तय है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।