{"_id":"6ae46a4bb9ce8c88a40db762","slug":"video-sports-competition-held-at-atal-residential-school-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में हुई खेलकूद प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अटल आवासीय विद्यालय में हुई खेलकूद प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया दमखम
आगरा के फतेहपुर सीकरी में अटल आवासीय विद्यालय, कोरई में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंतर-सदनीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मुकाबला गंगा सीनियर सदन और यमुना सीनियर सदन के बीच हुआ। इसमें गंगा सीनियर सदन ने जीत दर्ज की। गंगा सदन की टीम का नेतृत्व कविता और यमुना सदन की टीम का नेतृत्व शिवानी ने किया। दूसरा मुकाबला सरस्वती सीनियर सदन और गोमती सीनियर सदन के बीच खेला गया, जिसमें सरस्वती सीनियर सदन विजेता रहा। इस प्रकार गंगा और सरस्वती सीनियर सदन ने जीत हासिल की, जबकि यमुना और गोमती सदन उपविजेता रहे। इसके अलावा खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इनमें विद्यार्थियों ने टीम भावना, साहस और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता वशिष्ठ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।