{"_id":"6313a44002f2db4c0b0499ad","slug":"young-man-dies-while-dancing-on-ram-bhajan-in-ganesh-utsav-in-mainpuri","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भगवान श्रीराम के भजन पर नृत्य करते हनुमान बने युवक ने त्यागे प्राण, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भगवान श्रीराम के भजन पर नृत्य करते हनुमान बने युवक ने त्यागे प्राण, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 04 Sep 2022 12:30 AM IST
मैनपुरी के नटराज होटल वाली गली में शनिवार की शाम भजन संध्या में रामभजन की धुन पर नाचते-नाचते हनुमान बने युवक की मौत हो गई। मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर 10 में रहने वाला रवि शर्मा जागरण आदि कार्यक्रम में किरदार निभाता था। शनिवार को वह नटराज होटल वाली गली में गणेश उत्सव के एक कार्यक्रम में हनुमान बना रवि रामभजन पर नृत्य कर रहा था। तभी वह अचानक स्टेज पर लेट गया। लोग इसे लीला मंचन समझ रहे थे, लेकिन जब युवक काफी देर तक स्टेज से नहीं उठा तो लोगों को जानकारी हुई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। युवक की मौत से हर कोई हैरान है। उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।