{"_id":"69d795e8d2ca8be1f502600c","slug":"video-abdakaranagara-ma-atararajayaya-mahal-haka-paratayagata-ka-shabharabha-matara-na-bugdhhaya-khalugdhaya-ka-utasaha-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ, मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
अंबेडकरनगर में जलालपुर स्थित नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को भव्य आगाज हुआ। उद्घाटन उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव और बोधिसत्व यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. मधुलिका सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन कुल सात मुकाबले पूल ए व बी के मध्य खेले गए।
मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदानों को सुरक्षित किया जा रहा है। इससे प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के माध्यम से खिलाड़ियों को न सिर्फ मंच मिल रहा है बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सरकारी नौकरियां भी दी जा रही हैं। डॉ. मधुलिका सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र के होनहार बच्चों को शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और छात्रों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
जलालपुर के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज मैदान पर हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि पीडीए 2027 में प्रभावी नहीं होगा। यह लोग मुद्दाविहीन है। पीडीए फर्जी है जनता नकार चुकी है। मंत्री ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। जहां कब्जा है वहां प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। खेलो मिशन के तहत प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का काम किया जा रहा है ताकि इन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।