Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
Amethi: बीट सिपाहियों को मिलेंगे स्मार्टफोन, बढ़ेगी क्षमता, अपराध नियत्रंण व सूचनाओं के आदान-प्रदान में मिलेगी सुविधा
{"_id":"682edc509e307fe77b048d1c","slug":"video-amethi-bta-sapahaya-ka-malga-samaratafana-bugdhhaga-kashhamata-aparathha-nayataranae-va-sacanao-ka-aathana-parathana-ma-malga-savathha-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amethi: बीट सिपाहियों को मिलेंगे स्मार्टफोन, बढ़ेगी क्षमता, अपराध नियत्रंण व सूचनाओं के आदान-प्रदान में मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: बीट सिपाहियों को मिलेंगे स्मार्टफोन, बढ़ेगी क्षमता, अपराध नियत्रंण व सूचनाओं के आदान-प्रदान में मिलेगी सुविधा
अपराध नियंत्रण और सूचना तंत्र को मजबूत करने की दिशा में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। जल्द ही जिले के सभी बीट सिपाहियों को स्मार्ट मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे बीट सिपाही घटनास्थल की सही समय में जानकारी अधिकारियों तक तुरंत पहुंचा सकेंगे। साथ ही वे आपराधिक गतिविधियों, विवादों और संवेदनशील हालातों पर बेहतर निगरानी रख सकेंगे।
पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के तहत इन स्मार्टफोनों के जरिए बीट सिपाही लोकेशन टैग के साथ रिपोर्टिंग, फोटो और वीडियो भेजने की सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। अभी तक ये सिपाही निजी मोबाइल से सूचनाएं साझा करते थे, लेकिन अब विभागीय मोबाइल मिलने से सूचना आदान-प्रदान तेज और सुरक्षित हो सकेगा। जिले के सभी थानों में बीटों का पुनर्निर्धारण कर लिया गया है। हर बीट सिपाही को अपने क्षेत्र में होने वाली अपराध संबंधी गतिविधियों, सामाजिक तनाव, जातीय या धार्मिक उन्माद जैसी स्थितियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी होती है।
थानावार बीट की सूचना
जिले के 18 थानों में कुल 636 बीट बनाए गए हैं। सबसे अधिक बीट गौरीगंज थाने में हैं। गौरीगंज में 61, जामो में 48, संग्रामपुर में 45, मोहनगंज व रामगंज में 44, जायस में 42, अमेठी व मुंशीगंज में 40-40, पीपरपुर में 39, जगदीशपुर में 37, बाजारशुकुल में 36, मुसाफिरखाना में 33, भाले सुल्तान शहीद स्मारक में 30, कमरौली, फुरसतगंज और शिवरतनगंज में 27-27 और इन्हौना में 26 बीट निर्धारित है, जिन्हें स्मार्ट फोन मिलेगा।
अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी हरेंद्र कुमार ने कहा कि सभी थानों के बीट सिपाहियों को मोबाइल फोन दिए जाएंगे। सूची विभाग को भेज दी गई है और वितरण की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। इससे बीट सिपाहियों को सूचना देने और प्राप्त करने में सहूलियत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।