Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO : Amethi: मरीज को मृत घोषित करने पर भड़के परिजन, किया बवाल, स्वास्थ्यकर्मियों पर कर दी थप्पड़ों की बौछार
{"_id":"6756eda05b49ad3e1b01a680","slug":"video-amethi-maraja-ka-mata-gha-shhata-karana-para-bhaugdhaka-parajana-kaya-bval-savasathayakaramaya-para-kara-tha-thapapaugdha-ka-bchhara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: मरीज को मृत घोषित करने पर भड़के परिजन, किया बवाल, स्वास्थ्यकर्मियों पर कर दी थप्पड़ों की बौछार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: मरीज को मृत घोषित करने पर भड़के परिजन, किया बवाल, स्वास्थ्यकर्मियों पर कर दी थप्पड़ों की बौछार
अमेठी जिले के गौरीगंज के असैदापुर स्थित जिला अस्पताल में रविवार रात मरीज को मृत घोषित करने के बाद साथ आए परिजन भड़क गए। परिजनों ने डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों संग मारपीट की। बचाव करने पहुंचे पुलि कर्मी से भी हाथापाई की। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच व आरोपी की तलाश में जुटी है।
जिला अस्पताल की आपातकालीन सेवा में रविवार रात एक बुजुर्ग को बीमार अवस्था में लेकर परिजन पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर विवेक चौधरी, डॉ. देवेंद्र कुमार ने वार्ड बॉय रामजी ने उपचार करना शुरु किया लेकिन डॉक्टरों की कोशिश काम नहीं आई और बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई।
डॉक्टर की ओर से बुजुर्ग को मृत घोषित करते ही परिजन भड़क गए। एक युवक ने तांडव मचाते हुए स्वास्थ्यकर्मी पर थप्पड़ों की बौछार कर दी। बचाव में मौजूद डॉक्टर से भिड़ गया। शोर सुनकर सुरक्षा में तैनात सिपाही रघुलाल पहुंचे तो उनसे भी भिड़ गया। अस्पताल में युवक की दबंगई से अफरातफरी मच गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जब तक फोर्स मौके पर पहुंची परिजन मृतक का शव लेकर फरार हो गए।
स्वास्थ्यकर्मियों व पुलिसकर्मियों संग की गई मारपीट की पूरी घटना इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि अमर उजाला वायरल सीसीटीवी फुटेज के वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
मामले में डॉ. विवेक चौधरी ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि युवक की पहचान करते हुए गिरफ्तार करने की कोशिश चल रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।