{"_id":"6821da204e4c2edde00c0268","slug":"video-amethi-shava-mathara-parasara-ma-mahatama-bthathha-ka-paratama-haii-sathapata-shaghara-ha-paratama-para-chhata-bha-bnaga-2025-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amethi: शिव मंदिर परिसर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा हुई स्थापित, शीघ्र ही प्रतिमा पर छत भी बनेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: शिव मंदिर परिसर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा हुई स्थापित, शीघ्र ही प्रतिमा पर छत भी बनेगी
शिव मंदिर परिसर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई है। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने महात्मा बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
जिला मुख्यालय गौरीगंज के राजगढ़ वार्ड संख्या 12 स्थित झारखंडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में प्रतिमा का अनावरण नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह पचेहरी ने किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर परिसर में महात्मा बुद्ध को पीपल वृक्ष के नीचे स्थापित किया गया है। शीघ्र ही प्रतिमा के ऊपर छत का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। कहा कि जिस तरह से महात्मा बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया ठीक उसी तरह समाज के लोग ज्ञान प्राप्त कर सभी का कल्याण करें।
कार्यक्रम के आयोजक मंशा राम मौर्य ने कहा कि महात्मा बुद्ध के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है, आज उनकी प्रतिमा स्थापति करके उनके विचारों को सर्वजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
अधिवक्ता महेश कनौजिया ने कहा कि वह महामानव तथागत बुद्ध से प्रभावित हैं।
महात्मा बुद्ध ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया। इस मौके पर वार्ड सभासद सोनू कनौजिया, संजय कनौजिया, ओपी सिंह, पवन कुमार मौर्य, केके कनौजिया, विकास मौर्य, हरिश्चंद्र मौर्य, राजेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।