{"_id":"67bebd2ed4495f04b50101d1","slug":"video-amethi-shavalya-ma-gaja-hara-hara-mahathava-ka-jayakara-ramacaratamanasa-ka-patha-ratharabhashhaka-va-bhadara-haaa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, रामचरितमानस का पाठ, रुद्राभिषेक व भंडारा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, रामचरितमानस का पाठ, रुद्राभिषेक व भंडारा हुआ
महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के सभी शिवालयों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा दिखाई पड़ा। बुधवार भोर से ही भक्तों की कतार लग गई थी। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही। भक्तों ने माथे पर भस्म और त्रिपुंड तिलक लगाकर शिवभक्ति में लीन रहे। जगह-जगह अखंड ऊं नमः शिवाय जाप, रामचरित मानस पाठ, भंडारे एवं फलाहार वितरण दिनभर चलता रहा।
श्रीमाधव नगर स्थित महादेवन मंदिर में लगे मेले से परिसर गुलजार रहा। गौरीगंज के राधीपुर स्थित महामृत्युंजय धाम, दूधनाथ धाम, राजगढ़ स्थित बाचा झारखंडेश्वर धाम, सेल कैंपस स्थित आनंदेश्वर शिव मंदिर, संजय गांधी पॉलिटेक्निक जगदीशपुर स्थित शिव मंदिर, सत्तेस्वर शिव मंदिर में भोर से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार दिखाई पड़ी।
मुसाफिरखाना के गोमती नदी में स्नान कर दंडेश्वरधाम में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजन किया।
क्षेत्र के ताला महादेवन स्थित महाभारत कालीन प्रसिद्ध एवं प्राचीन शिवालय बाबा मुकुटनाथ धाम परिसर में रात दो बजे से जलाभिषेक के लिए तांता लग गया था।
इसके अतिरिक्त जिले में स्थित प्रसिद्ध जागेश्वर नाथ धाम, गोसाईबाबा आश्रम, कालिकन धाम, दुखहरण धाम, महादेवन कोरारी, कालिकन धाम, दुख भंजन धाम, टीकरमाफी आश्रम स्थित नर्मदेश्वर महादेव, बाबूगंज सगरा आश्रम स्थित प्राचीन शिव मंदिर, अमटाही स्थित सोमनाथ धाम, सिंहपुर स्थित बाबा दतहरेश्वर धाम पर जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतार दिखाई पड़ी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।