Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
Video: 3.55 करोड़ रुपये से बना आधुनिक एआईजी स्टाम्प कार्यालय शुरू, स्टांप एवं निबंधनमंत्री ने किया लोकार्पण
{"_id":"6a54b40ed85184cbd006553b","slug":"video-video-355-karaugdha-rapaya-sa-bna-aathhanaka-eaaiija-satamapa-karayalya-shanpr-satapa-eva-nabthhanamatara-na-kaya-lkarapanae-2026-07-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 3.55 करोड़ रुपये से बना आधुनिक एआईजी स्टाम्प कार्यालय शुरू, स्टांप एवं निबंधनमंत्री ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 3.55 करोड़ रुपये से बना आधुनिक एआईजी स्टाम्प कार्यालय शुरू, स्टांप एवं निबंधनमंत्री ने किया लोकार्पण
जिला मुख्यालय गौरीगंज में जगदीशवापुर 3.55 करोड़ रुपये से निर्मित आधुनिक एआईजी स्टाम्प कार्यालय सोमवार से शुरू हो गया। भवन का लोकार्पण स्टांप एवं निबंधन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पूजा-अर्चना के बाद किया।कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुईं और मंत्री का आभार जताया।
नए कार्यालय के शुरू होने से जिले में स्टांप और रजिस्ट्री संबंधी कार्य आधुनिक और डिजिटल व्यवस्था के तहत संचालित होंगे। नए भवन में विभागीय कार्यों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे अभिलेखों के रखरखाव के साथ रजिस्ट्री और स्टाम्प संबंधी सेवाओं के संचालन में भी सुविधा मिलेगी लोकार्पण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सदर विधायक राकेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
2023 में मिला प्रस्ताव, अब मिला नया कार्यालय
स्टांप एवं निबंधन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2023 में कार्यालय निर्माण का प्रस्ताव मिला था और 2024 में भूमि उपलब्ध होने के बाद निर्माण शुरू कराया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयासों से यह परियोजना पूरी हो सकी। उन्होंने घोषणा की कि भविष्य में अमेठी और मुसाफिरखाना में भी एआईजी स्टांप कार्यालय स्थापित किए जाएंगे, ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।