{"_id":"687f26dcd17a44a1dd0513e5","slug":"video-video-amatha-palsa-lina-ma-bval-sapaha-na-hada-kasatabl-ka-pata-2025-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अमेठी: पुलिस लाइन में बवाल: सिपाही ने हेड कांस्टेबल को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अमेठी: पुलिस लाइन में बवाल: सिपाही ने हेड कांस्टेबल को पीटा
पुलिस लाइन परिसर में सोमवार रात आपसी विवाद में सिपाही राकेश सिंह ने हेड कांस्टेबल राजन प्रताप वर्मा के कमरे में घुसकर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजन को पहले सीएचसी लाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां वह भर्ती है।
जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी के बाद अपने कमरे में आराम कर रहे हेड कांस्टेबल राजन से सिपाही राकेश हालचाल पूछने पर भड़क उठा। आरोप है कि नशे की हालत में मौजूद सिपाही ने पहले डंडे से वार किया, फिर पास में रखी लोहे की रॉड उठाकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया और अमेठी कोतवाली पुलिस को सूचना दी।
घायल हेड कांस्टेबल ने बताया कि उन्होंने सिपाही को उसके परिवार का हाल पूछते हुए कुछ अपशब्द कह दिया। इसी बात से राकेश नाराज हो गया और मारपीट पर उतर आया। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने उम्र में बड़े होने के नाते समझाने की कोशिश भी की लेकिन सिपाही ने एक न सुनी और उनकी पिटाई कर दी। कोतवाली पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भिजवाया।
प्रभारी निरीक्षक अमेठी रवि सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन की घटना संज्ञान में है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सिपाही की भूमिका की जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।