{"_id":"6a85716ebfed33644a0c5e5f","slug":"video-video-paratatava-vabhaga-na-29-gal-ka-btaya-tapa-ka-gal-70-80-varashha-parana-hana-ka-aashaka-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुरातत्व विभाग ने 29 गोलों को बताया तोप के गोले, 70-80 वर्ष पुराने होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पुरातत्व विभाग ने 29 गोलों को बताया तोप के गोले, 70-80 वर्ष पुराने होने की आशंका
अमेठी। मुसाफिरखाना के भनौली गांव में मंगलवार को घर निर्माण के लिए टैंक की खुदाई के दौरान मिले 29 धातु के गोलों की बुधवार को पुरातत्व विभाग की टीम ने जांच की। सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने प्रथम दृष्टया इन्हें तोप के गोले बताया है। उन्होंने इनके करीब 70 से 80 वर्ष पुराने होने की संभावना जताई। पुरातत्व विभाग की जांच के बाद अब इन गोलों को लेकर पहले से बनी आशंकाओं को दिशा मिली है। हालांकि इनके इतिहास और जमीन में दबाए जाने की वजह का पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा।
सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर गोलों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गोलों की परिधि करीब 60 सेंटीमीटर और ऊंचाई लगभग 20 सेंटीमीटर है। इनके ऊपरी हिस्से में फ्यूज होल और हरे रंग की प्लेटिंग दिखाई दे रही है। इन विशेषताओं के आधार पर इन्हें प्रथम दृष्टया तोप के गोले माना गया है। उन्होंने बताया कि इनकी उम्र करीब 70 से 80 वर्ष होने की संभावना है।
डॉ. मनोज कुमार ने आशंका जताई कि इन गोलों को निष्क्रिय करने के उद्देश्य से किसी स्थान से लाकर जमीन में दबाया गया होगा। हालांकि इन्हें किस स्थान से लाया गया और किस समय जमीन में दबाया गया था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। विस्तृत जांच में इनके निर्माण, उपयोग और पुराने स्थान के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।
मंगलवार को गोलों की बरामदगी के बाद पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें कब्जे में लिया था। घटनास्थल को सीज कर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। बुधवार को पुरातत्व विभाग की टीम के निरीक्षण के दौरान भी अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर एसडीएम नितेश राज, सीओ अतुल सिंह, थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अब विस्तृत जांच से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि ये गोले किस दौर के हैं और इन्हें यहां क्यों दबाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।