Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Amethi News
›
VIDEO: पेड़ों की कटान रुके, तभी सफल होगा पौधरोपण अभियान, स्वास्थ्य राज्यमंत्री बोले- जन आंदोलन बनेगा पौधरोपण तभी बढ़ेगा वन क्षेत्र
{"_id":"6a535651f75f8eb6e30c1931","slug":"video-video-paugdha-ka-katana-raka-tabha-safal-haga-pathharapanae-abhayana-savasathaya-rajayamatara-bl-jana-aathalna-bnaga-pathharapanae-tabha-bugdhhaga-vana-kashhatara-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पेड़ों की कटान रुके, तभी सफल होगा पौधरोपण अभियान, स्वास्थ्य राज्यमंत्री बोले- जन आंदोलन बनेगा पौधरोपण तभी बढ़ेगा वन क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पेड़ों की कटान रुके, तभी सफल होगा पौधरोपण अभियान, स्वास्थ्य राज्यमंत्री बोले- जन आंदोलन बनेगा पौधरोपण तभी बढ़ेगा वन क्षेत्र
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि पौधरोपण अभियान की सफलता केवल पौधे लगाने से नहीं, बल्कि पेड़ों की कटान रोकने और लगाए गए पौधों के संरक्षण से तय होगी। जब तक पौधरोपण जन आंदोलन का रूप नहीं लेगा और हर व्यक्ति इसकी जिम्मेदारी नहीं निभाएगा, तब तक प्रदेश का वन क्षेत्र अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र घटने का असर पर्यावरण के साथ विकास योजनाओं पर भी पड़ रहा है।
रविवार को तिलोई ब्लॉक के महिया सिंदुरिया गांव में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ करते हुए राज्यमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम में शासन की नामित नोडल अधिकारी चैत्रा वी. भी मौजूद रहीं।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ष करोड़ों पौधे लगाती है, लेकिन जिस अनुपात में पेड़ों की कटान हो रही है, उससे वन क्षेत्र अपेक्षित गति से नहीं बढ़ पा रहा है। किसानों से खेतों की मेड़ों पर पौधे लगाने तथा युवाओं, महिलाओं और विद्यार्थियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया गया।
डीएफओ रणबीर मिश्र ने बताया कि पूर्व में किए गए पौधरोपण से जिले का वन क्षेत्र 2.21 वर्ग किलोमीटर बढ़ा है। वर्ष 2026 के अभियान से इसमें और वृद्धि की उम्मीद है। जिले में एक दिन में 53 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि वन महोत्सव के दौरान अब तक साढ़े चार लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।