{"_id":"6865314771228a95c40f5c6f","slug":"video-video-thana-ma-nablga-sa-brabrata-ka-aarapa-tha-palsakarama-nalbta-esapa-na-thae-jaca-ka-aathasha-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: थाने में नाबालिगों से बर्बरता का आरोप, दो पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: थाने में नाबालिगों से बर्बरता का आरोप, दो पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने दिए जांच के आदेश
मुसाफिरखाना कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों पर नाबालिग बच्चों के साथ बर्बरता का आरोप लगा है। घटना 30 जून को सामने आई, जब कुछ बच्चों को आयल चोरी के संदेह में थाने बुलाया गया। परिजनों का कहना है कि वहां बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट की गई।
बच्चों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान देखकर परिजन हैरान रह गए। उन्होंने आरोप लगाया कि थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने बच्चों को बेरहमी से पीटा और जबरन कबूलनामे का दबाव बनाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मंगलवार को अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा से मिले और पूरे प्रकरण की लिखित शिकायत सौंपी।
इस मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिक जांच के आधार पर सिपाही संतोष कनौजिया और अर्धेंदु चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एसपी ने बताया कि मामले की जांच एएसपी शैलेंद्र कुमार को सौंपी गई है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि मुसाफिरखाना कोतवाली पूर्व में भी विवादों में रह चुकी है। हाल ही में इसी कोतवाली के एक उपनिरीक्षक का पंडित जी बुकिंग नामक ऑडियो वायरल हुआ था, जिस पर भी पुलिस की छवि पर सवाल उठे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।