{"_id":"67f8fb3be1d24834e10d3242","slug":"video-avathha-vava-ma-sharab-pa-raha-tha-tana-shakashhaka-rajayapal-ka-oesada-na-raga-hatha-pakaugdha-2025-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अवध विवि में शराब पी रहे थे तीन शिक्षक, राज्यपाल के ओएसडी ने रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अवध विवि में शराब पी रहे थे तीन शिक्षक, राज्यपाल के ओएसडी ने रंगे हाथ पकड़ा
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के विशेष कार्याधिकारी डॉ पंकज एल जानी शुक्रवार को डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दौरे पर पहुंचे। वह विवि के आवासीय परिसर के प्रचेता भवन का निरीक्षण कर रहे थे। इसी समय यहां लाइब्रेरी साइंस विभाग के एक कक्ष में तीन अतिथि प्रवक्ता शराब पीते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। उनके पास शराब की बोतल और गिलास में बने हुए पैग रखे थे।
निरीक्षण में ओएसडी के साथ मौजूद कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल के निर्देश पर तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह को विश्वविद्यालय बुलाया गया। इसके बाद सीओ सिटी तीनों अतिथि प्रवक्ता शिव कुमार, देवेश कुमार और सुधीर सिंह को लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल रवाना हो गए।
विवि प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि ओएसडी डॉ जानी विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न भवनों के निरीक्षण के क्रम में प्रचेता भवन पहुंचे थे। इस भवन के अंग्रेजी विभाग में वह बैठे थे। विभाग के शिक्षकों को बैठक के लिए बुलाया गया था। इस बीच ओएसडी के स्टाफ के सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर गए। वहां एक बंद कमरे को खोला तो भीतर का नजारा देख दंग रह गए।
इसके बाद मौके पर विशेष कार्याधिकारी और कुलपति को बुलाया गया। यहां पर तीनों शिक्षक शराब पी रहे थे। ओएसडी और कुलपति के साथ कला संकाय के अध्यक्ष प्रो आशुतोष सिन्हा भी मौजूद रहे। इस आपत्तिजनक कृत्य पर गहरी नाराजगी जताते हुए विशेष कार्याधिकारी ने कुलपति को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी कड़ी में कुलपति ने पहले तीनों शिक्षकों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। विश्वविद्यालय प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि यह तीनों अतिथि प्रवक्ता थे। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कुलपति की ओर से इन्हें बर्खास्त किए जाने की कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल इस घटनाक्रम के बाद विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है। शराब पीते पकड़े गए तीनों शिक्षकों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।