{"_id":"6a22b501437ccf58b001b45d","slug":"video-ayathhaya-ma-najal-bhama-para-cal-bldajara-avathha-naramanae-thhavasata-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में नजूल भूमि पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में नजूल भूमि पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त
अयोध्या में चौक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी सराय मस्जिद के पास शुक्रवार को जिला प्रशासन ने नजूल भूमि पर बने अवैध मकानों और दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की। भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कई निर्माण ध्वस्त किए गए। कार्रवाई के दौरान प्रभावित परिवारों को मौके पर ही मुआवजे के चेक भी वितरित किए गए। हालांकि कई लोगों ने मुआवजे की राशि को अपर्याप्त बताते हुए विरोध जताया।
पीड़ितों का कहना था कि उन्हें इतना मुआवजा मिलना चाहिए जिससे वे दूसरी जगह जमीन खरीदकर मकान बना सकें। पीड़िता नजमा ने बताया कि उन्हें केवल 40 हजार रुपये का मुआवजा मिला है, जबकि उनके पति बीमार हैं और बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी उन पर है। प्रशासन के अनुसार सरकार इस भूमि पर लगभग 200 दुकानों वाला आधुनिक कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना पर कार्य कर रही है, जिसके लिए नजूल भूमि खाली कराई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।