{"_id":"6a22a67e83813014d90f6e5a","slug":"video-ayathhaya-ma-lga-garama-capal-rashana-va-kasana-rajasatara-ka-aaii-shakayata-maka-para-haaa-samathhana-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में लगी ग्राम चौपाल, राशन व किसान रजिस्ट्री की आईं शिकायतें, मौके पर हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में लगी ग्राम चौपाल, राशन व किसान रजिस्ट्री की आईं शिकायतें, मौके पर हुआ समाधान
अयोध्या में तारुन विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत शिवरामपुर एवं नेतवारी में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया गया। ग्राम पंचायत शिवरामपुर में जेई एमआई खुशीराम की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में 70 वर्षीय घिराऊ ने राशन न मिलने की शिकायत की।
जांच के दौरान पंचायत सचिव ने पाया कि केवाईसी न होने के कारण उनका राशन बंद था। इसके बाद दोबारा आवेदन की प्रक्रिया कराई गई। वहीं कलावती ने किसान सम्मान निधि की धनराशि न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि सम्मान निधि की राशि आधार लिंक खाते में भेजी जा रही थी, जिससे उनकी शंका का समाधान हो गया।
चौपाल में ग्रामीणों ने अन्य स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे भी अधिकारियों के समक्ष रखे। उधर, ग्राम पंचायत नेतवारी में आयोजित ग्राम चौपाल में किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री न होने की समस्या बताई। इस पर कृषि विभाग की टीम ने मौके पर ही कई किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी कराई। चौपाल में एडीओ पंचायत हुसैन फारुकी, सचिव सुरेश कुमार, ग्राम प्रधान धनंजय सिंह, पवन कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।