{"_id":"69bd525d16853d13f405ab55","slug":"video-ayathhaya-ma-navaratara-va-iitha-ka-lkara-sarakashha-vayavasatha-caka-cabtha-athhakaraya-na-kaya-pathal-gashata-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में नवरात्र व ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अधिकारियों ने किया पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में नवरात्र व ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अधिकारियों ने किया पैदल गश्त
अयोध्या में नवरात्र व ईद के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शुक्रवार शाम डीआईजी सोमेन वर्मा, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शहर के प्रमुख बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने दुकानदारों और राहगीरों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिए। पुलिस बल को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।