सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या में पूनम यादव बोलीं-संपत्ति के आरोप निराधार, अवैध संपत्ति मिली तो रामलला को दान कर देंगे

अयोध्या में पूनम यादव बोलीं-संपत्ति के आरोप निराधार, अवैध संपत्ति मिली तो रामलला को दान कर देंगे

Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:26 PM IST
अयोध्या में पूनम यादव बोलीं-संपत्ति के आरोप निराधार, अवैध संपत्ति मिली तो रामलला को दान कर देंगे
यूपी के अयोध्या में राम मंदिर की दान पेटिका से जुड़े कथित अनियमितता प्रकरण के बीच आरोपों के घेरे में आए रामाशंकर यादव, टिन्नू यादव के परिवार ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। स्वर्गद्वार मोहल्ले में टीनू यादव की पत्नी पूनम यादव ने बातचीत में कहा कि लगातार लगाए जा रहे आरोपों और सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे दुष्प्रचार से पूरा परिवार आहत है। जाति के कारण हमें टारगेट किया जा रहा है। पूनम यादव ने कहा कि उनके परिवार के पास कोई लग्जरी गाड़ी, होटल या अन्य बड़ी व्यावसायिक संपत्ति नहीं है। परिवार की जितनी भी संपत्ति है। उसका पूरा लेखा-जोखा उपलब्ध है। यदि जांच में कोई ऐसी संपत्ति सामने आती है जो अनाधिकृत या आय से अधिक साबित होती है, तो वह पूरी संपत्ति रामलला को दान कर देंगे। उन्होंने बताया कि उनके पति टिन्नू यादव लंबे समय से राम मंदिर आंदोलन और उससे जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं। शुरुआती दौर में वे राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संत रहे रामचंद्र परमहंस के साथ कार्य करते थे। बाद में उनका संपर्क राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से हुआ। पूनम के अनुसार, जब राम मंदिर से जुड़े मामलों की जिम्मेदारी त्रिलोकीनाथ पांडेय देखते थे और उनके अस्वस्थ होने के बाद टिन्नू यादव ने कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई। वे राम मंदिर प्रकरण की सुनवाई के दौरान दिल्ली सहित विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहते थे। मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद उन्हें व्यवस्थाओं से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी गई। दान पेटिका प्रकरण पर पूछे गए सवाल के जवाब में पूनम यादव ने कहा कि यदि मंदिर परिसर से कोई धनराशि बाहर गई है तो उसकी जिम्मेदारी जांच और सत्यापन करने वाले लोगों की बनती है। इसमें उनके पति की क्या भूमिका है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वर्गद्वार स्थित उनका मकान पैतृक संपत्ति है। इसमें नीचे दो और ऊपर दो कमरे बने हैं। इसके अलावा दुर्गापुरी में वर्ष 2008 में निर्मित एक मकान है। पूनम यादव ने कहा कि उनके परिवार के सदस्य मनीष यादव उनके भतीजे हैं, जबकि पुत्र रवि यादव लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में कार्यरत हैं। पूनम ने आरोप लगाया कि राम मंदिर से जुड़े कार्यों के दौरान उनके पति के खिलाफ कई बार षड्यंत्र रचे गए। वर्तमान विवाद भी उसी कड़ी का हिस्सा है। परिवार जांच में पूरा सहयोग करेगा। हम लोग सच सामने आने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जिम्स में आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन: 28 घंटे बाद जागा प्रशासन, मौके पर पहुंचे एसडीएम

16 Jun 2026

Nuh: सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

16 Jun 2026

गोंडा में 27 दिन बाद खुले स्कूल, पहले दिन कक्षाएं रहीं सूनी

16 Jun 2026

VIDEO: जौनपुर में रास्ते के विवाद में रॉड से पीटकर बुजुर्ग की हत्या

16 Jun 2026

VIDEO: बरेली में डीजे संचालक की हत्या, तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

16 Jun 2026
विज्ञापन

हजरत इमाम हुसैन की याद में इमामबाड़ा स्टेट परिसर में पौधरोपण किया गया

16 Jun 2026

Video: लखनऊ में बम की सूचना देने वाले जैकी साहनी व एकलव्य को जीआरपी थाने ले जाया गया

16 Jun 2026
विज्ञापन

लखीमपुर सड़क हादसे में में सुल्तानपुर के दपंती व भांजी की मौत, मोहल्ले में शोक की लहर

16 Jun 2026

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की 42वीं बैठक में पहुंचे सीएम नायब सैनी

जगराओं में महिला कोरियर कर्मी से होटल मालिक ने की मारपीट, सामने आया वीडियो

16 Jun 2026

Nuh: पहाड़ी रोड पर दर्दनाक हादसा, डंपर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

16 Jun 2026

Video: बलरामपुर में गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले परिषदीय विद्यालय

16 Jun 2026

जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज का दावा, भगवंत मान की वायरल वीडियो असली

राष्ट्रीय पदक विजेता कराटे खिलाड़ियों का सम्मान, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

16 Jun 2026

मुठभेड़ में अंकित हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

16 Jun 2026

Video: संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना बोले- 12 साल में बदली देश की तस्वीर, शायरी के अंदाज में गिनाईं उपलब्धियां

16 Jun 2026

VIDEO: गूगल मैप के भरोसे संकरी गली में घुसा ट्रक

16 Jun 2026

महेंद्रगढ़ में नगरपालिका ने शॉपिंग कांप्लेक्स से हटवाया अतिक्रमण, दुकानदारों के काटे चालान

मोगा ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल गुरभेज सिंह लोगों को गीतों से कर रहे जागरूक, मिला सम्मान

16 Jun 2026

Video: ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना, यात्रियों में मचा हड़कंप

16 Jun 2026

कानपुर: तीन माह में ही धराशायी हुआ लाखों का नाला, घटिया निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों का बड़ा हंगामा

16 Jun 2026

कानपुर: बिठूर गंगा घाट की बदहाली, लाखों से बने वस्त्र परिवर्तन कक्षों में लटके ताले; श्रद्धालुओं में रोष

16 Jun 2026

Shimla: बैकलॉग भर्तियों की मांग को लेकर सचिवालय के बाहर दृष्टिबाधित बेरोजगार संघ का धरना, कुछ देर चक्का जाम

16 Jun 2026

लुधियाना का शास्त्री रेलवे फाटक रिपेयर वर्क के लिए चार दिन बंद

16 Jun 2026

Video: राम मंदिर दान प्रकरण की जांच में जुटी एसआईटी, बैंक कर्मियों समेत कई लोगों को किया तलब

16 Jun 2026

Video: अयोध्या में गर्मी की छुट्टी के बाद पहले ही दिन स्कूल नहीं पहुंचे बच्चे, बदहाल सड़कें और गंदगी बनी वजह

16 Jun 2026

Video: दिल्ली की डबल डेकर बस में मिला 12.86 क्विंटल सड़ा पनीर, जम्मू में बड़ा खुलासा

16 Jun 2026

महेंद्रगढ़ में होटल में जहर खाकर युवती ने दी जान, पुलिस ने गेट तोड़ निकाला शव

रेवाड़ी में नशे के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस का बड़ा अभियान, कई गांवों में छापेमारी

16 Jun 2026

जींद के जुलाना में 20 एमएम, जींद में 2.8 एमएम हुई बारिश, अधिकतम तापमान भी गिरकर आया नीचे

16 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed