{"_id":"69885fef0aec016a7901c346","slug":"video-ayathhaya-ma-patatharabja-rakana-ka-aarapaefa-na-calya-jagarakata-abhayana-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ ने चलाया जागरुकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ ने चलाया जागरुकता अभियान
अयोध्या में ट्रेनों और ओएचई पोलों पर पत्थर मारने की बढ़ती घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार शाही एवं रेलवे स्टेशन कैंट के वरिष्ठ खण्ड अभियंता टीआडी हमराह स्टाफ के साथ विशेष जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले नागरिकों, दुकानदारों और युवाओं से संवाद कर पत्थरबाजी के दुष्परिणामों की जानकारी दी। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि ऐसी घटनाओं से यात्रियों की जान को खतरा, ट्रेनों को नुकसान और यातायात बाधित होता है। लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल को दें। अभियान के दौरान पम्पलेट वितरित कर नियमों की जानकारी भी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।