{"_id":"69da12c1a7cc4160aa0fce46","slug":"video-ayathhaya-ma-thana-ma-samathhana-thavasa-aayajata-23-shakayata-ma-eka-ka-bha-naha-haaa-nasataranae-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में थानों में समाधान दिवस आयोजित, 23 शिकायतों में एक का भी नहीं हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में थानों में समाधान दिवस आयोजित, 23 शिकायतों में एक का भी नहीं हुआ निस्तारण
अयोध्या में शनिवार को मिल्कीपुर सर्किल के तीनों थानों इनायतनगर ,खंडासा व कुमारगंज में थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया।कुल 23 लोगो ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की। जिनमें एक भी शिकायत का निस्तारण मौके पर नही हो सका।
इनायत नगर थाने में उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पीयूष 10:45 बजे सुनवाई करने पहुंचे।कुछ देर सुनवाई कर क्षेत्र में निकल गए,तत्पश्चात थानाप्रभारी रतन कुमार शर्मा ने लोगों की शिकायतों कोऊ सुना।क्षेत्र के 10 लोगो ने शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जिसमें एक भी शिकायत का निस्तारण मौकेपर नही हो सका।
गोठवारा छोटी भटौली गांव निवासी बृद्ध राम सेवक शिकायत लेकर पहुंचे,बताया कि विपक्षी राजितराम ने सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध कर लिया है।खूंटा गाड़कर भैंस बांधते है।चरही बना लिया है,थानाप्रभारी ने राजस्व निरीक्षक को प्रकरण के निस्तारण का निर्देश दिया।
कुमारगंज थाने में नायब तहसीलदार मिल्कीपुर रंजन वर्मा ने थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल के साथ लोगों की शिकायतों को सुना। क्षेत्र के 05 लोगों ने शिकायत की जिसमें एक भी शिकायत का निस्तारण मौकेपर नही हो सका। पिठला गांव की ज्ञानमती शिकायत लेकर पहुंची बताया कि च अपनी पुश्तैनी जमीन पर मकान बना रही थी, विपक्षीगण रामलखन,भोले,बैजनाथ,सूर्यनाथ आदि बनाने नही दे रहे। सुनवाई कर रहे नायब तहसीलदार ने राजस्व व पुलिस की टीम बनाकर निस्तारण दिया। थाना खंडासा में थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने सुनवाई की। 08 मामले दर्ज किए गए, यहां भी किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।