{"_id":"68d51982778c1a97f20d1832","slug":"video-ayathhaya-ma-thhavajarahanae-samaraha-ka-le-sajaya-savara-ja-raha-rama-mathara-parasara-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह के लिए सजाया-संवारा जा रहा राम मंदिर परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में ध्वजारोहण समारोह के लिए सजाया-संवारा जा रहा राम मंदिर परिसर
यूपी के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 25 नवंबर को होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया और संवारा जा रहा है। लक्ष्य है कि अक्तूबर के अंत तक परिसर का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा हरियाली से ढक जाए। राम मंदिर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने अयोध्या पहुंचते ही मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गति की जानकारी ली। समिति ने स्पष्ट किया है कि अक्तूबर से श्रद्धालुओं को अनुशासन के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण करने और परिसर में स्थित मठ-मंदिरों के दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी खास तैयारियां चल रही हैं। मंदिर परिसर को सुरक्षित बनाने के लिए चार किलोमीटर से अधिक लंबी सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। इस पर 25 वॉच टावर स्थापित होंगे। साथ ही अत्याधुनिक सेंसर सिस्टम और निगरानी तंत्र भी लगाए जा रहे हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों से कुबेर टीला और राम दरबार जैसे संवेदनशील स्थलों पर दर्शनार्थियों की संख्या सीमित रखी जाएगी। इसके अलावा 25 नवंबर के बाद मंदिर परिसर में एक भव्य ऑडिटोरियम के निर्माण की शुरुआत होगी। इसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अयोध्या में हो रही ये तैयारियां इस बात का प्रमाण हैं कि राम मंदिर केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के रूप में भी आने वाले समय में विश्व मानचित्र पर नई पहचान स्थापित करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।