{"_id":"69888b2bffa576fc0903981b","slug":"video-ayathhaya-pahaca-katharaya-matara-arajana-rama-maghaval-na-ramall-oura-hanamanagaugdhha-ma-kaya-tharashana-pajana-2026-02-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रामलला और हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रामलला और हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन
केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार को अयोध्या दौरे पर रहे। रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने सर्किट हाउस सभागार में मीडिया से बातचीत की।इस दौरान उन्होंने पेंशन स्कीम, यूजीसी, यूनियन बजट, उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और लंबित मुकदमों पर अहम बयान दिए।
अयोध्या पहुंचे केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम का विचार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल का है,जबकि यूनिफाइड पेंशन स्कीम के अंतर्गत कई अहम सुधार किए गए हैं।उन्होंने कहा कि नई पेंशन स्कीम कर्मचारियों के हित में है और इससे कर्मचारियों में सकारात्मक भाव आया है।यूजीसी को लेकर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में एक पीआईएल के ज़रिये गया था।सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्टे देते हुए कहा है कि और अधिक अध्ययन के बाद इसे दोबारा लाया जाए। सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेगी।
यूनियन बजट को लेकर अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि यह बजट भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में अहम कदम है।यह बजट देश के विकास की रफ्तार को तेज करने वाला और विकास व समन्वयवादी सोच पर आधारित बजट है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की चर्चा पूरे देश में हो रही है। देशभर में लंबित मुकदमों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।