{"_id":"67ed31c8941579ab64081de0","slug":"video-ayathhaya-ramanavama-para-lgaga-shada-saugdhaka-para-bchhaga-matagathhapa-sa-bcaga-sharathathhal-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अयोध्या : रामनवमी पर लगेंगे शेड, सड़कों पर बिछेगी मैटिंग,धूप से बचेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अयोध्या : रामनवमी पर लगेंगे शेड, सड़कों पर बिछेगी मैटिंग,धूप से बचेंगे श्रद्धालु
रामनवमी पर राम जन्मोत्सव के मौके पर छह अप्रैल को 25 से 30 लाख श्रद्धालु देश-विदेश से अयोध्या आएंगे। इस दौरान भीषण गर्मी और धूप से बचने के लिए विभिन्न स्थानों पर शेड लगाए जाएंगे और नंगे पांव चलने वाले लाखों श्रद्धालुओं के पैर न जलने पाएं, इसलिए मैटिंग बिछाई जाएगी। यह सभी इंतजाम नगर निगम की ओर से किए जा रहे हैं।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि श्रृंगार हाट से राम जन्मभूमि पथ तक मैटिंग बिछाई जाएगी ताकि नंगे पांव चलने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न होने पाए। उन्होंने बताया कि सीएसआर के माध्यम से पानी की 50,000 बोतलें मिली हैं, इन्हें मेआई हेल्प डेस्क और हेल्थ एटीएम के माध्यम से निशुल्क वितरित किया जाएगा।
साकेत महाविद्यालय के एनएसएस और एनसीसी कार्यकर्ताओं की तैनाती की जाएगी। यह सभी कार्यकर्ता हनुमानगढ़ी के दर्शन की कतार में लगे श्रद्धालुओं को पानी पिलाएंगे। इसके बाद निकास द्वार से जो भक्त निकलेंगे, उनको भी निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। महापौर के अनुसार 90 से ज्यादा वाटर कियास्क और वाटर कूलर रामपथ पर लगाए जा रहे हैं। यहां पर निशुल्क शीतल पेयजल की सुविधा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि अयोध्या नगर निगम स्वच्छता का उच्च प्रतिमान स्थापित कर रहा है। हर जगह सफाई मिलेगी। इसमें श्रद्धालु भी सहयोग करें। उनको जागरूक किया जाएगा। नगर निगम की ओर से रामनवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएगी। सबकी सुख और सुविधा का ध्यान रखा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।