{"_id":"67877a5ac5647be31702ffb2","slug":"video-ayodhya-ayathhaya-ma-umaugdha-aasatha-ka-janasalb-mahakabha-sanana-ka-btha-ramanagara-pahaca-sharathathhal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, महाकुंभ स्नान के बाद रामनगरी पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: अयोध्या में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, महाकुंभ स्नान के बाद रामनगरी पहुंचे श्रद्धालु
रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। प्रयागराज से महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने अयोध्या का रूख कर लिया है। रामघाट से लेकर शहर में जगह-जगह लंबा जाम लगा हुआ है। रामलला के दर्शन मार्ग पर भी श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।
बैग स्कैनर पॉइंट से सुग्रीव किला तक आस्था में सराबोर राम भक्तों की लाइन लगी हुई है। अयोध्या धाम क्षेत्र में चार पहिया और दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंगलवार को देर रात से ही अयोध्या में प्रयागराज से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। ट्रेनों और बसों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।