{"_id":"69f08f84420744ff0401404a","slug":"video-video-bkapara-blka-makhayalya-para-nakal-gaii-patha-yatara-rahal-gathha-ka-patal-faka-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बीकापुर ब्लॉक मुख्यालय पर निकाली गई पद यात्रा, राहुल गांधी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बीकापुर ब्लॉक मुख्यालय पर निकाली गई पद यात्रा, राहुल गांधी का पुतला फूंका
महिलाओं के आरक्षण संबंधी बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित होने में विपक्षी पार्टियों द्वारा नकारात्मक रवैया अपनाने पर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बीकापुर ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पदयात्रा निकला। ब्लॉक गेट पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला भी फूंका।
भाजपा के जिला महामंत्री इंजीनियर शिवम सिंह ने महिलाओं से संबंधित बिल पास होने में विपक्षी दलों द्वारा नकारात्मक रवैया अपनाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया तथा इसे विपक्ष की ओछी मानसिकता और आधी आबादी के खिलाफ कहा। इस मौके पर बड़ी तादाद में महिलाएं भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरुद्ध नारेबाजी भी की गई। विरोध प्रदर्शन में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राना, शैलेंद्र पांडे मोनू, सभासद अभिषेक गुप्ता, राजन पांडेय, भरत जी श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय, मुकुल आनंद, मेवालाल बर्मा, अमित सिंह, गौतम चौरसिया, और ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, आदित्य पांडेय, राजीव सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव, महिला मोर्चा के मंडल मंत्री फूल कुमारी, रत्न शुक्ला, प्रियंवदा सिंह, सहित बड़ी तादाद में भाजपा पदाधिकारियों ने विरोध जताते हुए कांग्रेस तथा सपा पार्टी को महिला विरोधी करार दिया। इंजीनियर शिवम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नारी सशक्तिकरण की संकल्पना को जल्द ही शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में संसद में साकार होने की उम्मीद जताई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।